
भाटापारा। बीते 2 दिनों से कृषि उपज मंडी की रेजा संघ के द्वारा मंडी में कामकाज बंद कर दिया गया था किंतु सोमवार को हुई बैठक के बाद कामकाज प्रारंभ कर दिया गया है। बैठक में यह निर्णय हुआ है कि 30 अप्रैल तक वर्तमान स्थिति में कामकाज होता रहेगा और इस बीच एक और बैठक जब होगी तो उसमें आगे के लिए जो निर्णय होगा उस अनुरूप कार्य होगा। सोमवार को कृषि उपज मंडी के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ सरकार के निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश यदु कृषि उपज मंडी के सचिव सुरेश चौरे पोहा मिल दाल मिल राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा रेजा संघ के प्रतिनिधि मंडल के बीच एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें इस बात पर निर्णय लिया गया कि 30 अप्रैल तक पुरानी स्थिति में रेजा संघ के द्वारा कार्य किया जाता रहेगा जबकि 1 मई से आगामी बैठक में जो निर्णय होगा और जिसमें सहमति बनेगी उस अनुरूप कार्य किया जाएगा। मंडी में रिजा संघ की हड़ताल समाप्त होने के बाद कामकाज ने पुणे एक बार तेजी पकड़ ली है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश यदु कृषि उपज मंडी के सचिव सुरेश चौरे के अतिरिक्त पोहा मुरमुरा निर्माता संघ के अध्यक्ष रंजीत दावानी जिला राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र भृगु राइस मिल एसोसिएशन के संरक्षक नरेंद्र भूसानिया दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश आर्य नंदलाल हबलानी नरेंद्र पुंसी मनमीत सलूजा मोनू मल मनोहर सेन के अतिरिक्त व्यापारी गण एवं रेजा संघ के प्रतिनिधि मौजूद थे।
मंडी में कामकाज प्रारंभ
बैठक में पुरानी स्थिति में कार्य करने के लिए सहमति बनने के बाद मंडी में कामकाज प्रारंभ हो गया है। आगे जो बैठक होगी उसमें जो भी निर्णय होगा उस अनुरूप कार्य होगा।
0 सुरेश चौरे, सचिव कृषि उपज मंडी समिति भाटापारा
