शिव बारात में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी शामिल हुए

भाटापारा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जय भोले कांवरिया संघ के द्वारा निकाली गई शिव बारात में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी विशेष रूप से शामिल हुए और भगवान भोलेनाथ की आरती कर पूजा अर्चना की इस अवसर पर उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर की इस कार्यक्रम में शामिल हुए । इसके अतिरिक्त प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामविलास साहू भी मौजूद थे। मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स भाटापारा के कार्यकारी अध्यक्ष बृज किशोर अग्रवाल पप्पी जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कमल ठाकुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष बसंत भृगु नरेश चौबे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आलोक मिश्रा पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र वर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेश चौबे धनंजय गुप्ता अरुण यादव बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply