यूक्रेन में फंसे भाटापारा जिले के 3 छात्र, वीडियो भेजकर पहुंचाई अपनी बात

0 हमले की आशंका से घबराए हैं, सरकार से मदद की उम्मीद

भाटापारा। यूक्रेन संकट पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। खासतौर पर उन छात्रों और उनके परिवारों का बुरा हाल है जो यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे हैं। बमबारी और हमले की खबरें दिल दहला रही हैं। भाटापारा के भी तीन छात्र वहां फंसे हुए हैं। इनमें से त्र्यम्बक वर्मा ने वीडियो वाट्सप कर बताया कि वे यूक्रेन के उस हिस्से में हैं जहां अभी तो कोई हमला नहीं हुआ लेकिन कभी भी कुछ हो सकता है।

पूर्वी क्षेत्र में लगातार हमला

त्र्यम्बक ने बताया कि हम लोग अभी यूक्रेन के पश्चिम क्षेत्र में हैं जहां हमला नहीं हो रहा है जबकि पूर्वी क्षेत्र में लगातार बमबारी चल रही है। हमारे साइड भी हमले की आशंका बनी हुई है। उम्मीद है कि भारत सरकार हमारी सुध लेते हुए हमें सकुशल स्वदेश पहुंचा दे।

ये हैं तीन छात्र

  • त्र्यम्बक पिता ए.के. वर्मा, परसुराम वार्ड भाटापारा
  • विकास पिता गिरीश कर्ष, बिलारी सारंगढ़
  • सत्यप्रकाश पिता मोहन साहू, सुहेला

परिजनों की नींद हराम, चैन छिन गया

छात्रों के परिजनों का कहना है कि जबसे युद्ध शुरू हुआ है हमारी नींद हराम हो गई और चैन छिन गया। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि बच्चे सकुशल लौट आएं। हालांकि सरकार ने पहल शुरू कर दी है लेकिन हम यही चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा हवाई सेवा का उपयोग छात्रों को लाने के लिए करें। भाटापारा के छात्र त्र्यम्बक वर्मा के पिता अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि उनका पूरा परिवार इस समय काफी ज्यादा परेशान वह दुखी है बस अभी सिर्फ एक ही इच्छा है किसी तरह बच्चे घर वापस आ जाएं । अरविंद कुमार वर्मा ने जिले के कलेक्टर छत्तीसगढ़ सरकार और भारत सरकार से यह अनुरोध किया है कि हर संभव मदद करते हुए सरदार बच्चों को वापस लाएं। पूरा परिवार दिनभर टीवी के आगे बैठा रहता है और हर खबर को देखता रहता है।

Leave a Reply