भाटापारा में जो भी विकास कार्य हुए हैं वह भाजपा शासनकाल में ही हुए हैं :शिवरतन

भाटापारा ।नगर के सबसे बुद्धिजीवी कहे जाने वाले जिस वार्ड में लोकसभा,विधानसभा के चुनाव में भाजपा को सर्वाधिक मतों से बढ़त मिलती रही हो उस बुद्धिजीवी कहे जाने वाले वार्ड में पहली बार वार्ड के चुनाव में भाजपा को फतह दिलाने वाले वार्डवासियों का आज वह सपना पूरा होने जा रहा है जहां उनके आशीर्वाद से चुने गए जनप्रतिनिधि आशीष पुरोहित के सक्रिय पहल से अंबुजा सीमेंट के सौजन्य से कइहा तालाब का सौंदर्यीकरण/जीर्णद्धार होने जा रहा है। उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक उपाध्यक्ष भाजपा छतीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने तालाब के सौंदर्यीकरण के भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर में कहीं
विधायक शर्मा ने कहा कि भाटापारा में जो भी विकास कार्य हुए हैं वह भाजपा शासनकाल में ही हुए हैं जिनमें प्रमुख रूप से ट्रेजरी स्थापित होना,, जिला एवं सत्र न्यायालय के साथ,,व्यवहार न्यायालय,,एसडीएम कार्यालय तथा विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों का कायाकल्प, पॉलिटेक्निक कॉलेज, 16 विषय में स्नातकोत्तर के साथ यहां कालेज में कक्षाएं प्रारंभ हुई तथा 05 वर्ष पाठ्यक्रम के साथ प्रदेश का प्रथम विधि महाविद्यालय शुरू हो चुका है
भाटापारा में ओवर ब्रिज के बाद एक अंडर ब्रिज शुरू हो चुका है तथा दूसरा अंडर ब्रिज भी इसी महीने जनता को समर्पित कर दिया जाएगा रेलवे में नगर वासियों के लिए स्वचालित सीढ़ी का काम भी तीव्र गति से चालू है
विधायक शर्मा ने आगे कहा कि एक समय भाटापारा में पानी के लिए लोग टैंकरों पर ही निर्भर रहते हुए देर रात तक टैंकर का इंतजार किया करते थे तथा अपने घरों में पानी के लिए 08 से 10 फिट के टंकी बना कर रखे थे परंतु डॉ रमन सिंह की सरकार के द्वारा नगर में जल आवर्धन योजना शुरू हुई नगर के चारों तरफ एवं पालिका भवन के अंदर ही एक पानी टंकी का निर्माण किया जा चुका है जिससे कि पानी अब लोगों के घरों तक आसानी से पहुंच रहा है
विधायक शर्मा ने कहा कि डॉ रमन सिंह की सरकार के दौरान प्रदेश की प्रत्येक नगर पंचायत को प्रतिवर्ष दो करोड़ नगर पालिका को 5 करोड़ तथा नगर निगम को दस करोड़ की राशि बिना मांगे ही दी जाती थी इसके अतिरिक्त बड़ी नगरपालिका के लिए अतिरिक्त राशि दी जाती थी हमारी मांग पर तत्कालीन मंत्री अमर अग्रवाल ने 10 करोड़ की राशि भेजी थी परंतु आज कांग्रेस शासन काल का यह हाल है कि इनके मंत्री को 05 करोड़ रुपए की राशि की घोषणा किए 03 साल होने जा रहे हैं परंतु वह राशि इसलिए आज तक नहीं मिल पा रही है। क्योंकि उस राशि को लाने के लिए 3% की दर से ₹15 लाख की राशि देनी पड़ेगी और इसके अतिरिक्त कार्य पूरा होने पर दो परसेंट अलग राशि की मांग की जाती है इसी वजह से नगर ही नहीं पूरे प्रदेश में निर्माण कार्य ठप पड़े हुए हैं प्रदेश सरकार का यह हाल है कि अभी तक उसने अपने 03 साल में ही 51 हजार दो सौ करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया है जबकि इसके पहले 18 वर्षों में जोगी तथा रमन सिंह के कार्यकाल में प्रदेश पर ₹38000 करोड़ का कर्ज था अगर भ्रष्टाचार की गंगा इसी तरह बहती रही तो प्रदेश पर 01 लाख करोड़ का कर्ज आगामी 02 वर्षों तक हो जाएगा और इसका खामियाजा पूरे प्रदेश वासियों को भोगना पड़ेगा।

वार्ड पार्षद आशीष पुरोहित ने कहा कि जैसे प्रदेश सरकार विकास के नाम पर भाजपा के विधायकों के क्षेत्र में सौतेला व्यवहार करती है वैसे ही स्थानीय नगरपालिका की सरकार हमारे वार्ड के साथ कर रही है पिछले 02 वर्षों में नगर पालिका भाटापारा ने एक पैसे का कार्य भी वार्ड के लिए नहीं दिया जबकि हमने विधायक शिवरतन शर्मा जी के सहयोग से लगभग 20 लाख रुपए की सड़कें वार्ड में बनवाई हैं तथा दो बोर करवाए हैं
उन्होंने वार्ड वासियों को आश्वस्त किया कि भले ही नगरपालिका की सरकार वार्ड में विकास के नाम पर पैसा ना दे लेकिन हम केंद्र सरकार एवं सांसद तथा विधायक निधि के माध्यम से वार्ड के विकास में कहीं कोई कमी नहीं आने देंगे
उक्त समारोह में वरिष्ठ नागरिक बजरंग लाल टोडर,छगन अग्रवाल,रमेश गुप्ता,नंदकिशोर अग्रवाल ने तालाब के जीर्णोद्धार के लिए विधायक शिवरतन शर्मा पार्षद आशीष पुरोहित तथा अंबुजा सीमेंट का आभार व्यक्त किया..
अंबुजा सीमेंट के अधिकारी हिमाद्री चट्टोपाध्याय ने विधायक शिवरतन शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता से हमारे अधिकारी इनकी जनहित की मांगों को तुरंत स्वीकार करते हैं..तथा आगे जो भी जनहित की मांग होगी उसे पूरा करना हम अपना सौभाग्य समझेंगे
समारोह का संचालन मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह सोनी ने तथा आभार प्रदर्शन हरगोपाल शर्मा ने किया इस अवसर पर अंबुजा सीमेंट के अधिकारी महावीर सिंह बोलियाजी, कैप्टन अजय सिंह, जिले के महामंत्री राकेश तिवारी मंत्री महाबल बघेल युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील यदु विधायक प्रतिनिधि आशीष जायसवाल पार्षद ब्यास यदु पूर्व जनपद उपाध्यक्ष,परस देवांगन ग्रामीण अध्यक्ष डब्ल्यू सिंह ठाकुर महामंत्री योगेश अनंत गोपाल देवांगन पार्षद सुमन मिश्रा मोंटू ध्रुव,राजा कामनानी,कमल तिवारी,कुंज राम कोसले युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष टोडर ,लुकू साहू, आनंद शर्मा पितांबर साहू अजीत निषाद, पितांबर साहू बंटी टंडन पूनम यादव, सविता यादव,बिहारी जोशी,अनुराग शर्मा,आयुष पुरोहित,वैभव टोडर,अमित मिश्रा,संदीप शर्मा,धरम शर्मा,शिवम् गुप्ता, सोनु वैष्णव आदि उपस्थित थे

Leave a Reply