कहा- आधारशिला के बच्चों ने अंतररास्ट्रीय स्तर पर बनाया है जुडो में अपना पहचान, खेल हमे अनुशाशन और मेहनत सिखाता है
भाटापारा। आधारशिला सीनियर सेकण्डरी स्कूल में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुरुआत एसएसपी दीपक कुमार झा, विद्यालय के निदेशक रूपेश इदवानी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर और सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण करके किया किया। इस दौरान बच्चों ने गीत संगीत का कार्यक्रम, स्पोर्ट्स डाँस, और मुख्य अथिति दीपक कुमार झा ने मशाल जला कर स्कूल के खेलों का शुभारम्भ किया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए एस एस पी दीपक कुमार झा ने कहा कि खेल से मानसिक व शारीरिक दोनों प्रकार की मजबूती मिलती है जिससे हमारा सर्वांगीण विकास होता है।एस एस पी ने अपने विद्यालय के दिनों की कहानी बच्चो के साथ साझा करते हुए बताया कि किस तरह से एक सफल व्यक्ति बनने के लिए पढ़ाई के साथ साथ खेल भी बहुत जरूरी है। छात्र के विकास में खेल का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए सभी विद्यालयों में समय समय पर इस प्रकार का आयोजन होना चाहिए। उन्होंने बच्चों से 24 घंटे में कम से कम एक घंटा खेल के लिए देने की अपील की और अभी के समय मे मोबाइल वाले गेम से दूर रहने पर बल दिया ताकि छात्र अपने लक्ष्य पर फोकस कर सके। विद्यालय के निदेशक रूपेश इदवानी ने कहा कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में जिन बच्चों को पुरस्कृत हुए है, वह सराहना के योग्य हैं। मगर जो बच्चे पुरस्कार प्राप्त नहीं कर सके उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। मेहनत करें उन्हें अवश्य सफलता मिलेगी।
वार्षिक खेलकूद के आयोजन पर विद्यालय के प्राचार्य नितेश रंजन भास्कर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापन किया।मंच का संचालन तृप्ति यादव ने बहुत ही कुशलता पूर्वक किया। इस अवसर पर सभी छात्र और छात्राएँ काफी खुश नजर आए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में एस डी वो पी सिद्धार्थ बघेल एवं ग्रामीण थाना के थाना प्रभारी रोशन सिंह राजपूत की उपस्थिति ने बच्चों को सोशल पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एंटो थॉमस, ओपी परदेशी, तृप्ति यादव,भीषम वर्मा, श्यानी परदेशी, विनोद यादव, प्रवाकर घोस, पूर्णिमा वैष्णव, सीता सोनी, अनीता वैष्णव, अभिजीत प्रकाश, प्रमोदा परीदा, शायनू थॉमस, उज्जवल दीप, मुस्कान अग्रवाल, अश्वन साहू, शुभम तिवारी, भारती आहूजा, प्रगति पात्रे, प्राची शर्मा, निशि जैन, संध्या भास्कर, कल्याणी कुर्रे, साक्षी जैन, संतोषी साहू, वर्षा गुरयानी का सहयोग सराहनीय रहा।
