जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक से मानिकपुरी पनिका समाज के अध्यक्ष-सचिव ने मुलाकात की

भाटापारा।मंगलवार को कलेक्टरेट बलौदाबाजार में कलेक्टर के जनदर्शन में मानिकपुरी पनिका समाज के एक बेरोजगार युवक ने जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसे कलेक्टर के आदेश से तुरंत जिला अस्पताल बलौदा बाजार में इलाज के लिए भर्ती किया गया। इस बात की जानकारी होने पर मानिकपुरी पनिका समाज के जिलाध्यक्ष महाबल बघेल, जिला सचिव राजेन्द्र हेंवार व सुमित दास भा म प स के जिला युवा अध्यक्ष ने जिला अस्पताल जाकर समाज के पीडित युवक मुलाकात कर घटना की जानकारी हासिल की।
युवक का नाम रोहन दास मानिकपुरी है जो ग्राम गाडापाली बिलाईगढ ब्लाक जिला बलौदाबाजार- भाटापारा में रहता है। आर्थिक रुप से बहुत कमजोर होने के कारण 2015 में उसने बैंक लोन के लिए आवेदन लगाया था। सारी प्रकियाएँ पूरी होने के बाद भी कुछ कार्यवाही ना होने से व्यथित युवक ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया।
मानिकपुरी पनिका समाज के द्वारा इस घटना की जाँच के लिए कलेक्टर को ज्ञापन देकर समाज के बेरोजगार युवक को न्याय प्रदान करने, उसके रुके हुए कार्य को पूरा करने तथा प्रसाशन की ओर से उचित मुआवजा के लिए मांग की है तथा समाज के जिलाध्यक्ष महाबल बघेल ने युवक को आश्वासन दिया कि तुम अपनी लडाई जारी रखो समाज तुम्हारे साथ है।

Leave a Reply