भाटापारा। नगर के बीचों-बीच स्थित कहिया तालाब का सौंदर्यीकरण के लिए भूमि पूजन 25 फरवरी शुक्रवार को किया जाएगा ।भूमि पूजन विधायक शिवरतन शर्मा के मुख्य आतिथ्य में रामसत्ता चौक के पास एक सादे समारोह में दोपहर 2:00 बजे संपन्न होगा। बता दें कि इस तालाब के सौंदर्यीकरण की मांग काफी लंबे समय से लगातार की जा रही थी। भूमि पूजन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शंकर वार्ड के पार्षद आशीष पुरोहित ने बताया कि लगातार प्रयास के बाद शुक्रवार को विधायक शिवरतन शर्मा के आतिथ्य में इस कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न होगा। आशीष पुरोहित ने इस अवसर पर वार्ड वासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है तथा सौंदर्यीकरण कार्य की मंजूरी के लिए विधायक शिवरतन शर्मा के प्रति भी आभार व्यक्त किया है
कहिया तालाब सौंदर्यीकरण के लिए भूमि पूजन कल 25 फरवरी को विधायक शिवरतन शर्मा के मुख्य आतिथ्य में होगा
