0 शासन की अनेक योजनाओं का लाभ लेकर अन्य गॉवों को कर रहे है प्रोत्साहित
0 संतोष अग्रवाल
भाटापारा। कहते हैं कि असली शहर तो गॉवों में ही बसता है और गॉव से ही शहर की पहचान होती है। इसमें कोई दो राय नही कि हमारा देश गॉवों का ही देश व किसान प्रधान देश है। जिसके अंतर्गत देश की लगभग 80 प्रतिशत आबादी गॉवों में ही बसती है। जिसे ध्यान में रखकर शासन भी इन गॉवों को समृद्ध प्रभावशाली प्रगतिशील,आदर्श निर्मल गॉव बनाने के लिए कई करोडो रूपये खर्च कर अनेक प्रकार की योजनाए चलाती है। ऐसा ही एक गांव जनपद पंचायत भाटापारा के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत गुडेलिया हैं, जिसको देखने शासन प्रशासन में बैठे अधिकारी नेता तो आते ही है, योग गुरु रामदेव बाबा भी इस गॉव में आकर इस गॉव की तारीफ कर चुके हैं।
गॉव का गोठान मेला रहा आकर्षण का केन्द्र
शहर से लगभग 20 किमी दूर स्थित 2 हजार की आबादी वाला आदर्श ग्राम गुडेलिया में शासन के योजनाओं के अंतर्गत गोठान मेला के अंतर्गत प्रदशर्नी मेला का आयोजन रखा गया था जिसमें शासन की अनेक प्रकार के योजनाओं के व महिला स्व सहायता समूह योजना के द्वारा चलाए जा रहे अनेक लघुउद्योगों के प्रदशर्नी लगाकर आम लोंगो को जागरूक कर स्वालम्बी बनकर अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित करने के साथ साथ स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रो मे रोजगार को बढावा देने के लिए मार्गदर्शनभी किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय ग्राम वासियों के साथ साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगो ने आकर उक्त माँर्डन गोठान मेला का लाभ लिया। साथ ही कृशि व पशुपालन से जुडे कार्यो को बढावा देने के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहे अनेक योजनाओं व गोबर से बनने वाले खाद वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण व उपयोग को लेकर खेती की फसल को उपजाउ बनाए जाने को लेकर भी जानकारी दी गई। उक्त आयोजित मेले में शासन के प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधिगण भी शामिल रहे। जिसमें प्रमुख रूप से खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीष देवांगन, वरिश्ठ कांग्रेसी नेता सुनील माहेष्वरी, रमेश घृतलहरे, गीता अग्रवाल पूर्व सरपंच, लोकेष धुव सरपंच, संकेत अग्रवाल उपसरपंच, जनपद पंचायत सीइओ चन्द्रप्रकाश पात्रे, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अधिकारी महिलांगे, पंचायत इंस्पेक्टर हेमलाल वर्मा, सहित पंचगण व भारी संख्या में स्वसहायता समूह के लोग व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम के उद्बोधन में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने शासन द्वारा चलाए जा रहे अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत व सफल बनाने व अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए शासन करोडो रू खर्च कर अनेक प्रकार की योजनाएॅ चला रही है। जिसे सभी ग्रामवासियों को जागरूगता लगनशीलता के साथ उक्त योजना का लाभ उठाकर अपने आप को स्वालम्बी बनाकर गॉवों के विकास में सहभागी बन सकते है साथ ही आदर्श ग्राम गुडेलिया विकास उन्मुखी रचनात्मक नजारे को देख गाँव की तारीफ भी किया व अन्य गाँवो के लिये इस गाँव को प्रेरणादायक बताया वहीं वरिश्ठ कांग्रेसी नेता सुनील माहेष्वरी ने आयोजित गोठान मेला के कार्यक्रम के उद्बोधन में कहा कि स्वीकृत 84 से 85 गोठान की स्वीकृति में ग्रामपंचायत गुडेलिया गोठान के रूप में भी मॉडल गोठान के रूप में विकास किया है। जो कि आसपास के गोठानों को प्रेरित करेंगे जो गोठानों के विकास के लिए मार्गप्रशस्त भी करते रहेगें वहीं भूपेष बघेल सरकार लघु व ग्रामीण उद्योगो को बढावा देने के लिए अनेक प्रकार के स्वसहायता समूह से योजना चला रही है। जिनका मनोबल बढाना व उनका सहयोग कर उसे व्यापार करना ही हमारा दायित्व है। गोठान मेला आयोजन को प्रभावशाली बनाने के लिए जनपद पंचायत सीइओ चंद्रप्रकाश पात्रे ने गॉव के सरपंच लोकेष धुव उपसरपंच संकेत अग्रवाल सभी पंचगण व ग्रामवासियों के सहयोग की सराहना की साथ ही आदर्श निर्मल ग्राम के रूप में अन्य ग्रामों को प्रभावशील व विकसित बनाने के लिए प्रेरित करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
सकरात्मक कार्यशैली से तस्वीर बदलने का जज्बा
जनपद पंचायत के सभी पंचायतों में से ग्राम पंचायत गुडेलिया को उनके विशेषताओ के कारण गॉवों का शहर कहा जाता है साथ ही उक्त ग्राम को आदर्श व निर्मल ग्राम का दर्जा भी प्राप्त है जो कि इस छोटे से गॉव में शासन से प्राप्त राशि के साथ साथ पंचायत स्तर पर विशेष सकरात्मक प्रयास कर कैसे प्राप्त व उपलब्ध राशियों का शत प्रतिशत सदुपयोग कर हर पैमाने पर गॉव के विकास को बढावा देकर अन्य गॉवों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत बनना यह किसी गॉव की गरिमा को चार चॉद लगाने वाला होता है। जिसके लिए स्थानीय ग्राम के कलेक्टर कहे जाने वाले सरपंच उपसरपंच व पंचगणों के अपने गॉवों के प्रति रचनात्मक संगठनात्मक व ऐतिहासिक धरोहरों को संजो कर गॉवों में गुणवत्तायुक्त मूलभूत सुविधा को लेकर सडक बिजली पानी, सामुदायिक भवन आदि का विकास उन्मुखी जाल बिछाकर जो अपनी पहचान बनाया है व गॉव की तकदीर व तस्वीर बदलने की जज्बे को उजागर कर, जहॉ चाह वहॉ राह की कहावत को चरितार्थ करते हैं और इसी कारण अन्य गॉवों के ग्रामवासी अपने गॉव को भी गुडेलिया जैसे गॉव बनाने के लिए उम्मीद करते है।
योगगुरू बाबा रामदेव ने भी किया था आदर्श ग्राम गुडेलिया का दौरा
कुछ साल पहले योग गुरू रामदेव बाबा भाटापारा प्रवास के दौरान उक्त ग्राम के अनेक विशेषताओं के कारण जनपद पंचायत के पहचान आदर्श निर्मल ग्राम गुडेलिया पहुॅच कर व्यसन मुक्त गॉव होने के कारण उक्त गॉव का तारीफ भी किया था। इस ग्राम में किसी भी प्रकार के शराब गांजा जैसे मादक पदार्थो का सेवन व खरीदी बिक्री को लेकर ग्रामीणजन दृढसंकल्पित व लामबंद है व पुरजोर विरोध होने के कारण उक्त ग्राम में किसी प्रकार की नशीले पदार्थो का सेवन प्रतिबंधित है। जो कि उक्त गॉव की विकास व समृद्धि को आदर्श व निर्मल गॉव की कसौटी में खरा उतारता है।
