भाटापारा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने जिला के सभी थाना प्रभारी को महिलाओं के प्रति अपराधिक घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है
जिसके तारतम्य में शहर पुलिस ने मोबाइल फोन से यौन उत्पीड़न मामले में एक आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया है । इस मामले में नगर निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी संजय सराठे पिता हरि शंकर सराठे को अपमानित करने अश्लील व गंदे शब्दों को फोटो सहित फेसबुक में अपलोड करने के आरोप में आरोपी को धारा 507, 509 ख भादवि 66क.(ख) , 66 ग IT ACT के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विदित हो कि प्रार्थीया ने मोबाईल नंबर 7504116765 के धारक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक घटना समय 02/07/2021 को प्रार्थीया के नाम से फेसबुक आईडी में फोटो के साथ अश्लील शब्द लिखकर सोशल साईट फेसबुक प्लेटफार्म पर अपलोड कर बदनाम कर दिया है रिपोर्ट पर धारा सदर के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । *विवेचना अधिकारी निरीक्षक महेश ध्रुव थाना प्रभारी थाना भाटापारा शहर द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए गवाह का कथन एवं साक्ष्य एकत्रित किया तथा आरोपी मोबाईल नंबर 7504116765 को संजय सराठे पिता हरिशंकर सराठे उम्र 24 साल पता ग्राम शिवताला थाना भारकाछ तहसील बाडी जिला रायसेन म0 प्र0 का पहचान होना पाया गया।* उक्त आरोपी की शीघ्र पता तलाश हेतु मजबूत सूचना तंत्र के माध्यम से भोपाल में रहने की सूचना मिली थी जिस पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम तैयार कर भोपाल रवाना किया था आरोपी गिर0 की डर से छिपकर भोपाल में रह रहे थे जिसे रायसेन रोड भोपाल में केपिटल पेट्रोल पंप के पास एस एस सेलून से पकडकर थाना भाटापारा शहर लाया गया आरोपी के कब्जा से घटना में उपयोग किये मोबाईल सीम नंबर और मोबाईल फोन को जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध धारा सदर के तहत अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत दिनांक 18/02/2022 को गिर0 कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक राजकुमार ठाकुर , आरक्षक श्रीचंद ध्रुव व दुर्गेश स्वर्णकार और सायबर सेल उप निरीक्षक उमेश वर्मा व कुमार जायसवाल का सराहनीय योगदान है ।
मोबाईल फोन से यौन उत्पीड़न मामले का एक आरोपी भोपाल से गिरफ्तार
