जय स्तंभ चौक के आसपास अवैध पार्किंग को हटाया गया

भाटापारा। शहर पुलिस के द्वारा एक अभियान चलाकर जय स्तंभ चौक के आसपास लोगों के द्वारा जो पार्किंग स्थल बना लिया गया था और जय स्तंभ चौक से लेकर जय श्री मेडिकल स्टोर तक अवैध पार्किंग एवं सड़क के किनारे बैठे दुकानदारों एवं सब्जी वालों को हटाया गया है। यहां पर हमेशा ही यातायात बेहद ज्यादा प्रभावित रहता था इसकी अनेकों बस शिकायत लोगों ने पुलिस थाने में की थी बीते दिनों शांति समिति की बैठक में भी इस मार्ग की व्यवस्था को लेकर काफी शिकायतें हुई थी जिस पर पुलिस ने बीते दिनों कार्रवाई करते हुए उस मार्ग को काफी व्यवस्थित कर दिया है फिलहाल उस मार्ग पर अवैध पार्किंग नहीं हो पा रही है और ना ही सड़क के किनारे दुकानदार अपनी दुकान लगा पा रहे हैं जो सब्जी वाले वहां पर दुकान लगाया कर देते उन्हें नियत सब्जी बाजार में विस्थापित किया गया है। जय स्तंभ चौक पर लगने वाली गाड़ियों को वहां से हटवा कर पुराने गंज मैदान के अंदर पुलिस के द्वारा खड़ी करवाया गया है। इस मामले में नगर निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव ने कहा कि लगातार शिकायत के बाद यहां पर यातायात को सुव्यवस्थित करने हेतु अभियान चलाया गया फिलहाल वहां पर की स्थिति अच्छी है उन्होंने कहा कि यदि अब दुबारा उस जगह पर इस प्रकार गाड़ियों को खड़ा किया जाता है सड़क के किनारे दुकानें लगाई जाती है और यातायात को बाधित किया जाएगा तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply