
नईदिल्ली। छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए देश के स्वच्छ्तम राज्य के अपने दर्जे को बरकरार रखते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। छत्तीसगढ़ को न सिर्फ़ राज्य के रूप में, बल्कि यहां के 67 शहरी निकायों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है जिसके सबसे ज्यादा निकाय पुरस्कृत किए गए, इनमें पाटन नगर पंचायत भी शामिल है।

पाटन नगर पंचायत को कचरा मुक्त शहर में भारत का पहला 25000 से कम जनसंख्या वाले शहर में 5 स्टार रैंकिंग वाला शहर घोषित किया गया है। आज नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में पाटन नगर पंचायत केे अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप को प्रदान किया। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद श्री कश्यप ने कहा कि पाटन ने लगातार स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इसका श्रेय पाटन की जनता को जाता है, जिन्होंने शहर में स्वच्छता को लेकर एक नई संस्कृति का निर्माण कियाा है
