भाटापारा। बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अवसर पर भाटापारा शहर थाने के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव ने गोविंद सारंग शासकीय विधी महाविद्यालय भाटापारा के छात्रों को पूरे थाने का भ्रमण कराया और आवश्यक जानकारी छात्र छात्राओं के साथ साझा की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं शामिल हुए। मौके पर महेश कुमार ध्रुव ने उपस्थित छात्र छात्राओं को कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के साथ होने वाले अपराध के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने डिजिटल दुनिया में बच्चों के साथ होने वाले साइबर अपराध के खतरे के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और मोबाइल का उपयोग आवश्यकता से अधिक नहीं करने तथा किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने की बात कही। इस दौरान विवेचक कक्ष माल खाना ड्यूटी ऑफिसर थाने में रखे जाने वाले महत्वपूर्ण रजिस्टर थाने के अन्य महत्वपूर्ण दैनिक कार्य के संबंध में सभी बच्चों को जानकारी दी। शासकीय विधी महाविद्यालय की ओर से इस प्रकार के कार्यक्रम चलाए जाने की सराहना की गई ।
भाटापारा शहर थाने में बाल सुरक्षा पर हुआ कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को दी गई अपराधों से दूर रहने की सलाह
