भाटापारा पुलिस द्वारा बुलेट वाहन एवं अन्य दोपहिया वाहन पर की गई कार्यवाही

0 न्यायालय द्वारा दोनों वाहन चालकों पर 9500/रू एवं 15500/रू का फाईन किया गया।
भाटापारा। भाटापारा शहर पुलिस के द्वारा बुलेट वाहन एवं अन्य दो पहिया वाहन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही की गई, जिसमें दोनों वाहन चालकों पर 9500 रुपये एवं 15500 रुपये का जुर्माना किया गया है शहर पुलिस के द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट में की गई है बड़ी कार्रवाई में से एक है। नगर निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव ने उपरोक्त संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आम लोगों के द्वारा लगातार इस बात की शिकायत की जाती रही है कि बुलेट वाहन एवं अन्य दोपहिया वाहनों में फटाका युक्त साइलेंसर लगाकर तथा तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर लोगो को परेशान किया जाता रहा है जिससे लोगों ने थाने में इस बात की शिकायत की थी जिस पर वाहन चेंकिग के दौरान दो बुलेट वाहनों को MV ACT की विभिन्न धाराओं में जिसमें फटाखा युक्त सायलेंशर मिलने पर कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया गया कि माननीय न्यायालय द्वारा वाहन क्रमांक C04-M-4042 को 9500/रू एवं वाहन क्रमांक CG07-2633 के वाहन चालक पर 15,500/रू का फाईन किया गया भाटापारा शहर पुलिस द्वारा लगातार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply