करोना संक्रमण के बचाव के लिए चलाया गया जन-जागरूकता अभियान

भाटापारा। नगरी क्षेत्र में अचानक कोरोनावायरस संक्रमण के मरीजों की संख्या में हुई वृद्धि के बाद कलेक्टर सुनील कुमार जैन एवं अनुविभागीय अधिकारी लवीना पांडे के निर्देश के बाद मुख्य नगरपालिका अधिकारी लाल अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में रविवार को करोना संक्रमण के बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस हेतु नगर पालिका की ओर से जन जागरूकता रैली निकाली गई । रैली में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों को वैक्सीन लगाने मास्क लगाने व कॅरोना गाईड लाइन का पालन करने की अपील की । इस जन जागरण रैली में बड़ी संख्या में पालिका के कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य नगरपालिका अधिकारी लाल अजय बहादुर सिंह लोगों से कोरोना के बचाव के लिए टीका लगाने मास्क लगाने सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोरोना के प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया उन्होंने कहा कि यह समय सावधानी बरतने का है और टीका लगवा कर एवं मास्क पहनकर हम कॅरोना संक्रमण को फैलने से रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के बचाव से हम समाज को भी सुरक्षित रख सकते हैं इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए तथा टीके का दोनों डोज अवश्य लगवाना चाहिए। इस पूरे अभियान में नगर पालिका के उप अभियंता रितेश स्थापक राजस्व प्रभारी अजय नायडू पूर्णेन्दु त्रिवेदी कन्हैया ठाकुर राजेश ठाकुर कमल निर्मलकर देवा बंजारे गोवर्धन मानिकपुरी विकास वैष्णव गजेंद्र ठाकुर राकिब बाठिया शिवनंदन शर्मा सौरभ ठाकुर केशव वैष्णव गजेंद्र ध्रुव पन्ना दास मानिकपुरी रिखी यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply