मणिपुर में छत्तीसगढ़ का लाल पत्नी और बेटे के साथ शहीद, मख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरी संवेदना ब्यक्त की

नई दिल्ली/  मणिपुर में शनिवार को घात लगाकर किए गए हमले में असम राइफल्स की एक बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर समेत पांच जवानों की मौत हो गई है. इस हमले में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी और उनके बेटे की भी मौत हो गई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताते हुए इस हमले की निंदा की है. कर्नल विप्लव त्रिपाठी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के रहने वाले थे.

राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “मणिपुर के चुराचांदपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुआ कायर्तापूर्ण हमला बेहद दर्दनाक और निंदनीय है. देश ने सीओ 46 एआर समेत पांच बहादुर जवानों और दो परिवार के सदस्यों को खो दिया है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. जल्द ही दोषियों को के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.”

किसी ने नहीं ली है हमले की ज़िम्मेदारी

यह घटना म्यांमार सीमा से लगे चुराचांदपुर जिले में हुई है. अभी तक किसी उग्रवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. कथित तौर पर उग्रवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे एक काफिले पर हमला किया. सेना के सूत्रों के अनुसार, काफिले में त्वरित प्रतिक्रिया दल के साथ अधिकारी के परिवार के सदस्य भी थे.

इस कायराना हमले की मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने निंदा की है। सीएम सिंह ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, “मैं 46 एआर के काफिले पर कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इस हमले में आज सीओ और उनके परिवार सहित कुछ कर्मियों की मौत हो गई है। राज्य बल और अर्धसैनिक उग्रवादियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट करके घटना पर दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा, “मणिपुर के चुराचांदपुर में असम राइफल्स के वीर जवानों पर कायराना हमला हुआ है। घटना को लेकर मैं बेहद दुखी हूं और घटना पर शोक व्यक्त करता हूं। देश ने पांच वीर जवानों समेत सीओ और उनके परिवार के दो लोगों को खो दिया। “

मुख्यमंत्री बघेल ने कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की

रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मणिपुर राज्य के चुराचन्दपुर जिले के ग्राम सियालसी के समीप हुए माओवादी हमले की निंदा की है। इस माओवादी हमले में दैनिक बयार रायगढ़ के सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के पुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बहू श्रीमती अनुजा त्रिपाठी एवं पांच वर्षीय पौत्र अबीर त्रिपाठी शहीद हो गए। यह घटना आज पूर्वान्ह 11.30 बजे उस वक्त घटित हुई, जब कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बिहांग काय-पोस्ट का विजिट कर वापस लौट रहे थे। सियालसी गांव के पास एम्बुस लगाए माओवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें कर्नल त्रिपाठी और उनके परिवार के लोग शहीद हो गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माओवादी हमले को कायराना कृत्य करार देते हुए इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। उन्होंने कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply