कम उम्र में चित्रकारी कला में पहचान बना ली हैं चैताली साहू

भाटापारा। प्रतिभा हमेशा व्यक्ति के जीवन का आधार होती है जो उसे समाज में एक अलग पहचान व सम्मान देती है। प्रतिभा चाहे किसी भी क्षेत्र से जुड़ी हुई क्यों ना हो उसका उभर कर सामने आना बेहद जरूरी होता है। ऐसी ही प्रतिभा की धनी सुभाष वार्ड निवासी कुमारी चैताली साहू है जो बहुत ही कम उम्र में अपनी अनोखी प्रतिभा के चलते लोगों की प्रशंसा बटोर रही है। चित्रकारी की कला में सबसे अलग पहचान रखने वाली चैताली साहू इन दिनों चर्चा में है। नगर के मुंदड़ा हाउस में चित्रकारी की प्रदर्शनी के माध्यम से चैताली साहू ने जो चित्र लगाएं हैं। उसकी लोग भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। जितने भी लोग वहां पर पहुंचे सभी लोगों ने चित्रकारी की खूब प्रशंसा की और चैताली साहू को अपनी शुभकामनाएं दी है। चैताली साहू के द्वारा बनाई गई पेंटिंग को लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और अच्छी खासी कीमत देकर लोग चैताली साहू की पेंटिंग को खरीद रहे हैं। चैताली साहू ने बताया कि इसके पूर्व उन्होंने रायपुर के माल में एवं बेंगलुरु में आयोजित प्रदर्शनी में अपनी पेंटिंग लगाई थी, जिसकी अच्छी कीमत मिली है और लोगों ने उसे खूब पसंद किया भी है। चैताली साहू ने बताया कि कला के प्रति उनकी रुचि शुरू से रही है और पिता विनोद साहू का मार्गदर्शन इसमें विशेष रूप से उन्हें मिलता रहा है, जिससे मैं आगे बढ़ सकी।

Leave a Reply