राजधानी रायपुर के सूफी गायक मदन चौहान को पद्मश्री अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

रायपुर। राजधानी रायपुर के सूफी गायक मदन चौहान को सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित विभूति सम्मान समारोह आज सुबह 11 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में प्रारंभ हुआ। इसमें देश की 141 हस्तियों का नाम शामिल किया गया था। इनमें छत्तीसगढ़ के संगीतज्ञ और सूफी गायक मदन चौहान का नाम भी शामिल था। हालांकि सम्मान की घोषणा 2020 में हो चुकी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण काल की वजह से आयोजन को टालना पड़ा था। आज उस आयोजन को पूरा किया गया और नामित 141 विभूतियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया। पुरस्कारों की घोषणा में सूफी गायक मदन चौहान का नाम शामिल होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मदन चौहान को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply