रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव के अवसर पर साइंस कॉलेज मैदान में लगाई गई विकास प्रदर्शनी के लिए भी विभागों को पुरस्कृत किया। विकास प्रदर्शनी के लिए परिवहन विभाग को प्रथम, कृषि विभाग को द्वितीय तथा नगरीय प्रशासन एवं ऊर्जा विभाग को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार सार्वजनिक उपक्रम द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के अंतर्गत एनएमडीसी को प्रथम, बाल्को को द्वितीय तथा भिलाई स्टील प्लांट को तृतीय पुरस्कार मिला।
राज्योत्सव में सार्वजनिक उपक्रम द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में बाल्को को द्वितीय पुरस्कार
