चेंबर की भाटापारा इकाई घोषित- श्रीचंद छाबड़िया अध्यक्ष, बृज किशोर अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष बने

भाटापारा। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की भाटापारा इकाई का अध्यक्ष श्री चंद छाबड़िया को बनाया गया है वही बृज किशोर अग्रवाल पप्पी एवं मुकेश सोनी को कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार दिया गया है। इस मामले में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि चेंबर के कार्य में सहयोग करने चेंबर को गतिशील बनाने के लिए चेंबर में पदाधिकारियों का विस्तार करते हुए भाटापारा इकाई का गठन किया गया है। जिसमें संरक्षक अध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया गया है ।जिसके अनुसार संरक्षक पद पर प्रहलादराय लछवानी एवं त्रिलोक सलूजा की नियुक्ति की गई है ।अध्यक्ष पद पर श्री चंद छाबड़िया एवं कार्यकारी अध्यक्ष पद पर ब्रिज किशोर अग्रवाल पप्पी,मुकेश सोनी को मनोनीत किया गया है इसी प्रकार महामंत्री प्रतापराय ठाकुर कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार गोधवानी उपाध्यक्ष पद पर गोपाल शर्मा हरमिंदर सिंह चावला नंदलाल गिदवानी संतोष सिंघई अजय गुप्ता जबकि सह सचिव पद पर रमेश श्रीमाली यशवंत शाह जगदीश लालवानी एवं मुफद्दल हुसैन को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त अंशुल जैन राजेश राठी सुनील दुबे सुरेश वर्मा शंकर किंगरानी अनिल गंगवानी अब्दुल हमिद रजा नितेश मूंधड़ा सतीश कुमार ईदवानी दिलीप कुमार मंधानी एवं पीयूष जैन को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त जिला बलौदा बाजार भाटापारा हेतु प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र भूषणीया रुपेश मखीजा राधेश्याम शर्मा की नियुक्ति की गई है जबकि प्रदेश मंत्री पद पर अजय कुमार मंधानी मुकेश बालानी शिवकुमार दम्मानी एवं संतोष अग्रवाल का मनोनयन किया गया है। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बधाई देते हुए सभी लोगों से यह उम्मीद की है कि सभी पदाधिकारी प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग के हित में कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरधर गोविंदानी ने भी अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply