अवाम ए हिन्द ने सुपोषण अभियान के 299वें दिन जरूरतमंदों को कराया भोजन


रायपुर। राजधानी की समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण के 299वें दिन में स्थानीय रायपुर रेल्वे स्टेशन परिसर, फुटपाथ में बेसहारों, लाचार व्यक्तियों तथा बुजुर्ग महिलाओं, मासूम बच्चों के पास पहुँचकर निःशुल्क वितरण किया। इसके अलावा शासकीय अस्पताल डीकेएस में अन्य संभाग, जिला, दूर दराज गांव कस्बों से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को भी गर्म भोजन उपलब्ध कराया गया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि मानवता के आधार पर संस्था निरंतर रूप से यह कार्य करते आ रही है एवं लंबे समय से अस्पतालों में इलाज के लिए रुके मरीज हैं तथा बढ़ती हुई महंगाई के कारण आर्थिक तंगी की वजह से भोजन व्यवस्था नहीं कर पाते हैं, इसलिए संस्था द्वारा निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से उन जरूरतमंदों को माह जनवरी 2021 से दोनों वक़्त का गर्म भोजन उपलब्ध करावाया जा रहा है।
आज इस सेवा कार्य में संस्थापक मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अरहम खान, अनमोल जैन एवं अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

Leave a Reply