सोमनी में सार्वजनिक सामुदायिक भवन का सिंचाई मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने लोकार्पण किया

सोमनी। एनएसपीसीएल भिलाई के सौजन्य से ग्राम सोमनी भिलाई-3 में रविवार को सार्वजनिक सामुदायिक भवन का लोकार्पण सिंचाई मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने की। इस मौके पर सभापति नगर निगम भिलाई विजय जैन, मंत्री के प्रतिनिधि कृष्णा चंद्राकर एवं ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मढरिया तथा राजेश बघेल के अलावा पार्षदगण एवं गांव के बुजुर्ग, युवा तथा महिलाएं उपस्थित थीं। इस अवसर पर मंत्री ने कई विकास कार्यों की घोषणा की।

Leave a Reply