अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 4 बच्चों की मौत से हड़कंप, सिंहदेव दिल्ली यात्रा छोड़ अंबिकापुर लौट रहे


अंबिकापुर। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शिशु वार्ड में बीती रात चार बच्चों की मौत हो गई है। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रभारी मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया अंबिकापुर रवाना हो गए हैं। वे अंबिकापुर में कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी तथा मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक की बैठक लेकर वस्तुस्थिति की जानकारी लेंगे।
इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने घटना की सूचना मिलते ही अपना दिल्ली दौरा बीच में ही छोड़कर अंबिकापुर लौट रहे हैं।
उधर, अस्पताल के शिशुरोग विशेषज्ञ का कहना है कि मृत सभी बच्चे प्री-मैच्योर थे। इस तरह के बच्चों के मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। यहीं कारण है कि एक दिन में ही चार बच्चों की मौत हुई है। ये सभी बच्चे अलग-अलग जगहों के हैं और इनकी उम्र दो से लेकर छत्तीस दिनों तक की थी। 

Leave a Reply