मोहभट्टा के सरपंच ने सिमगा जनपद पंचायत के करारोपण अधिकारी और उप अभियंता पर राशि की मांग किए जाने का लगाया आरोप

भाटापारा। ग्राम पंचायत मोहभट्टा के सरपंच अमरीका महिलांगे ने सिमगा जनपद जनपद पंचायत के करारोपण अधिकारी आरबी पांडे एवं उप अभियंता नरेंद्र ठाकुर के ऊपर पंचायत द्वारा किए गए कार्यों के भौतिक सत्यापन एवं उसके मूल्यांकन के एवज में राशि की मांग किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है और कहा है कि राशि नहीं मिलने के एवज में दोनों अधिकारियों ने पंचायत द्वारा किए गए कार्यों की बिना जांच एवं मूल्यांकन किए बगैर सभी कार्यों का शुन्य मूल्यांकन का प्रतिवेदन बनाकर मेरे ऊपर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी सिमगा के माध्यम से वसूली का नोटिस जारी करवाया है। सरपंच अमरीका महिलांगे ने आगे बताया कि ग्राम पंचायत मोहभट्टा में 14 वे वित्त की राशि से ग्राम विकास कार्य एवं महामारी कोविड-19 के दौरान किए गए कार्य और उनके व्यय के संबंध में मेरे द्वारा भौतिक सत्यापन एवं उसका मूल्यांकन कराने की मांग की गई थी किन्तु अधिकारियों के द्वारा सभी कार्यों का शून्य मूल्यांकन का प्रतिवेदन दे दिया गया है जो कि कहीं से भी उचित नहीं है सरपंच महिलांगे ने बताया कि जितने भी कार्यों की सूची उन्हें प्राप्त हुई है उन सभी कार्यों को पंचायत प्रस्ताव के पश्चात ही कराया गया है जिसका भुगतान प्रमाणिक रोकड़ पंजी में दर्ज है उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर जांच अधिकारियों के द्वारा जो भी कार्रवाई की गई है उससे मैं पूरी तरीके से असंतुष्ट हूं। जांच अधिकारी को सभी कार्यों के प्रस्ताव के संदर्भ में जानकारी थी उसके बाद भी मुझे व मेरी पंचायत को बदनाम किया गया है ।उन्होंने कहा कि मैं किसी भी सक्षम अधिकारी से भौतिक सत्यापन कराने के लिए पूरी तरीके से तैयार हूं एवं साथ ही अनुविभागीय अधिकारी सिमगा से यह मांग करता हूं कि ऐसे अधिकारी के ऊपर सख्त कार्यवाही की जाए। सरपंच अमरिका महिलांगे ने कहा कि जांच का प्रतिवेदन प्राप्त होने पर हमने जांच से असन्तुष्टि जाहिर की है एवं सचिव के द्वारा भी सभी कार्यों का पंचायत प्रस्ताव होना बताया गया है।

Leave a Reply