भाटापारा। 9 दिनों तक शक्ति की उपासना का पर्व भक्तजनों के द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया गुरुवार शाम से लेकर शुक्रवार और शनिवार को माता के विसर्जन का कार्य होता रहा इस दौरान भक्तों ने नम आंखों से माता
को ढोल बाजे एवं नगाड़ों के साथ भावभीनी विदाई दी।
शहर के सबसे पुराने दुर्गा मंडप पर विराजित माँ दुर्गा की विसर्जन यात्रा शुक्रवार को सम्पन्न हुई।मांदर की थाप और जसगीत के साथ निकली विसर्जन यात्रा में काफी भीड़ उमड़ी।इस दौरान माता को बिदाई देने यात्रा में शामिल महिलाओ की आंखों में पानी भर आया और नम आंखों से माता को बिदाई दी।
नेहरू,संजय और नया गंज वार्ड के दुर्गोत्सव मण्डप पर पिछले 51 वर्ष से विराजित हो रही माता दुर्गा की 9 दिनों की पूजा अर्चना के बाद शुक्रवार के नगर से 6 किमी दूर सेमरियाघाट स्थित शिवनाथ नदी पर पूरे विधि विधान और मंत्रोचार के साथ विसर्जन कर दिया गया।इसके पूर्व अष्टमी हवन के पश्चात शुक्रवार को 11 बजे माता दुर्गा की आरती के पश्चात विसर्जन यात्रा निकली।मांदर की थाप पर जस गीत गाते,पटाखे फोड़ते विसर्जन यात्रा का शहर के अनेक स्थानों में माता भक्तो ने पूजा अर्चना कर श्रीफल चढ़ाकर परिवार की खुशहाली की कामना की। इस विसर्जन यात्रा में काफी संख्या में माता के भक्त शामिल हुए वही इस यात्रा में शामिल हुई अनेक महिलाओ की आंखे भी भर आईं थी और नम आंखों से उन्होंने माता को बिदाई दी।दुर्गा मण्डप से निकली शोभायात्रा सदर,गोविंद चौक, रामसप्ताह चोक,जयस्तंभ चौक अस्पताल चोक ,मंडी रोड, बस स्टैंड चोक से कालेज रोड होते हुए 6किमी दूर सेमरियाघाट पहुँची जहां विद्वान पंडितो के मंत्रोचार व पूजा अर्चना के पश्चात माता का विसर्जन सम्पन्न हुआ।
नवदुर्गा जनसेवा समिति के सीनियर पदाधिकारी सुशील अग्रवाल,दिनेश जायसवाल,सुरेश सिन्हा, हरीश दवे,संदीप अग्रवाल, अमित दवे,नारायण साहू,सिद्धार्थ शर्मा,राकेश यादव,जित्तू चक्रधारी,प्रेमलाल साहू,सोमेश सिन्हा, सुरेन्द चोंगा,राजेश राठी,बिटटू शर्मा,पिंटू शर्मा आदि सदस्यों ने नगर के सभी माता भक्तो के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए समिति को परोक्ष और अपरोक्ष रूप से सहयोग करने वालो को धन्यवाद दिया और माता से उनके परिवार की खुशहाली की कामना की।
देवी माँ को बिदाई देने उमडी भीड़, नम आंखों से महिलाएं भी विसर्जन यात्रा में हुई शामिल
