जशपुर। जशपुर जिले के पत्थलगाँव में दुर्गा विसर्जन में जा रहे लोगों को आज एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिनहें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि मृतकों की अधिकृत पुष्टि नहीं हो पाई है।
घटना पत्थलगांव की बताई जाती है। जहां पर दुर्गा विसर्जन की तैयारी चल रही थी कि तभी अचानक एक तेज रफतार कार तेज गति के साथ युवकों को रौंदते हुए निकल गई। इससे 16 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं जबकि 4 लोगों की मौत की ख़बर है। घटना के बाद ग़ुस्साए लोगों ने चालक की जमकर पिटाई की और गाड़ी को आग के हवाले कर दिया है। दशहरे की झांकी में शामिल 20 लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। सभी को इलाज के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया है। सूत्रों के मुताबिक वाहन में गांजा तस्कर सवार थे। दोनों गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दोनों एमपी के सिंगरौली के रहने वाले हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्थलगांव की घटना पर दुख व्यक्त किया है।
