संकल्प से सिद्धि का बन गया गौरवमयी मुकाम, सरयू महिला प्रकोष्ठ का गरबा महोत्सव आयाम


भाटापारा। संकल्पों की शक्ति की व्याख्या विविध तरीकों से सदैव होती रही है, तथा समय समय पर कुछ उदाहरण भी प्रस्तुत होते रहें है जो इसकी अभिव्यक्ति भी बनते नजर आये, भाटापारा सरयू महिला प्रकोष्ठ द्वारा नगर मे गरबा महोत्सव का आगाज संकल्प से सिद्धि का कुछ ऐसा ही उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती हुई प्रतीत हुई जिससे नगर सहित सरयू समाज मे एक अहम आयाम के स्थापना का कारक बनती हुई प्रतीत हो रही है।


नगर भवन मे बिखरी गरबा की छटा


सरयू महिला प्रकोष्ठ के अथक परिश्रम एवं गरबा महोत्सव आयोजित करने के संकल्प से सरयू समाज द्वारा प्रथम बार गरबा आयोजन का सूत्रपात हुआ जिसकी छटा नगर भवन मे 12अक्तूबर को मनोहारी रुप मे नजर आयी, कविता शर्मा के सफल संचालन मे आयोजित इस महोत्सव मे बालिकाओं सहित महिलाओं ने बढचढ कर भागीदारी निभाई एवं सुमधुर गीतों मे सुन्दर लय के साथ आकर्षक वेश-भूषा मे सज्जित मातृशक्ति द्वारा माता की आराधना मे प्रस्तुत किये गये नृत्य ने सभी का मन मोह लिया, और एक भव्य भक्तिमय छटा का निर्माण हो गया,


अतिथियों ने मुक्तकंठ से की प्रशंसा


सध्या छह बजे नगर भवन मे आयोजित गरबा महोत्सव का आगाज माता की आरती के पश्चात अतिथियों के स्वागत से हुआ, उसके बाद प्रतिभागियों द्वारा गरबा प्रस्तुत किया गया, मनोहारी प्रस्तुति की सराहना अतिथियो के उदबोधन मे स्पष्ट तौर पर नजर आयी इसी कडी मे मुख्य अतिथि एवं सरयू समाज के मार्गदर्शक वीरेन्द्र शर्मा द्वारा अपने उदबोधन मे आयोजन की सराहना करते हुए यह भी कहा गया कि अपनी संस्कृति एवं गरिमा को सदैव अक्षुण्ण बनाये रखना है, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा निशा शर्मा द्वारा आयोजन की प्रशंसा मे कहा गया कि ऐसे आयोजन उर्जा एवं स्फूर्ति प्रदान करते हैं, विशेष अतिथि के रुप मे उपस्थित सामाजिक रचनात्मक कार्यों मे विशेष प्रोत्साहन देने वाले सुशील शर्मा द्वारा आयोजन कर्ताओं का हौसला बढाते हुए कहा गया कि भविष्य मे इस आयोजन को और बडा स्वरुप प्रदान की तैयारी करनी है, वरिष्ठ सदस्य गौरीशंकर शर्मा द्वारा भी आयोजन कर्ताओं का हौसला अफजाई किया गया, विशेष अतिथि के रुप मे उपस्थित एन पी मिश्रा दिनेश शर्मा ,पत्रकार मुकेश शर्मा कोमल शर्मा एवं समाज की संरक्षक रेखा शर्मा तथा केशर शर्मा द्वारा भी आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी,


प्रतिभागी किये गये पुरस्कृत


प्रतियोगिता स्वरुप आयोजित इस महोत्सव मे परिधान एवं नृत्य पर उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार सुनिश्चित किये गये थे इसी कडी मे युवा वर्ग से नृत्य मे आकांक्षा शर्मा प्रथम एवं सुरभि शर्मा ने परिधान मे प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं महिला वर्ग मे शालिनी तिवारी ने नृत्य मे प्रथम तथा रितु तिवारी ने परिधान मे प्रथम स्थान प्राप्त किया, कविता शर्मा एवं उषा मिश्रा के सफल संचालन मे आयोजित गरबा महोत्सव मे सर्व ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधि के रुप मे वंदना गोपाल शर्मा, चन्द्र किरण शर्मा, राजेश शर्मा, वीरेन्द्र उपाध्याय उपस्थित रहे तथा आयोजन को सफल बनाने मे महिला वर्ग से सुषमा मिश्रा, निशा आनंद शर्मा भावना मनीष शुक्ला ममता दीवान, सरिता शर्मा अंजलि दुबे, शालिनी तिवारी रश्मि तिवारी खगेश शर्मा रितू आशीष तिवारी, माधवी उपाध्याय रितू तिवारी किरण उपाध्याय, प्रियंका शर्मा तथा युवा वर्गा मे अजिक्या तिवारी अराध्या तिवारी आस्था शर्मा आकांक्षा शर्मा मिहिका दुबे नंदिता दीवान सृष्टि तिवारी सुरभी शर्मा पोषिता मिश्रा विनती मिश्रा राशि तिवारी आंचल मिश्रा वागीशा मिश्रा करज्जवला शर्मा कृतिका शर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply