प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की पदयात्रा में शामिल हुए सतीश अग्रवाल

भाटापारा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा निकाली गई पदयात्रा में निगम मण्डल के सदस्य सतीश अग्रवाल भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा बस्तर में निकाली जा रही पदयात्रा में प्रदेश के अनेक स्थानों से कांग्रेसजन शामिल हो रहे हैं।भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और निगम मण्डल के सदस्य सतीश अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक अपने कार्यकर्ताओं सिमगा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ के के नायक,प्रदेश किसान संयोजक राम बिलास साहू,जिला पंचायत सदस्य रमेश धृतलहरे,एल्डरमेन मनीष पंजवानी के साथ शामिल हुए।पदयात्रा में शामिल होने के बाद दंतेवाड़ा में कांग्रेस नेताओं ने माता दंतेष्वरी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र और प्रदेश वासियो के लिए सुख समृद्धि की कामनां की। पदयात्रा में शामिल होने के पश्चात क्षेत्र में वापस आये सिमगा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार नायक ने बताया कि पदयात्रा में और पदयात्रा वाले पड़ाव पर क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियो के बारे में विस्तार से प्रदेश अध्यक्ष के साथ चर्चा हुई।डॉ नायक ने बताया कांग्रेस नेताओं ने देश प्रदेश के लोगो को आकर्षित करने वाले चित्रकूट की धरती पहुँचकर प्रकृति का भरपूर आनंद लिया।

Leave a Reply