माँ महामाया की महाआरती एवं कोरोना योद्धाओं का सम्मान


भाटापारा। ग्राम तरेंगा में सेवा सुगन्धम सामाजिक जनकल्याण समिति के संस्थापक टिकेन्द्र उपाध्याय के द्वारा महामाया मंदिर प्रांगण में पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता के साथ साथ कोरोना योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ विकास आडिल के साथ साथ सतीश सोनी, भजन गायक शैलेन्द्र देवांगन ,धवल धावलिया, प्रेम प्रकाश ,विनोद जाधव रामाधार वर्मा ,उपस्थित थे । सभी अतिथियो का सम्मान बुके और चुनरी देकर मंदिर समिति के ईश्वर पटेल, दशरथ आडिल ,परस देवांगन, देवनारायण यदु, घनस्याम ,फागु ध्रुव, के द्वारा सभी अतिथियो का सम्मान किया गया । पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता में सैकड़ो की तादाद में गांव की महिलाये एवं बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया वही कोरोना काल में सेवा प्रदान करने वाले वहाँ के स्थानीय डॉकटर्स डॉ नीलकंठ ,डॉ कृष्णा ,डॉ सीमा एवं उनके सहयोगी के साथ ग्राम की आँगन बाड़ी , मितानिन ,और ग्राम के सेवा धारीओ को मेडल और चुनरी देकर सम्मानित किया गया । पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी महिलाओं और बच्चों के द्वारा माँ महामाया की महाआरती में सम्मलित हुए।।मंदिर प्रांगण में महाआरती के दरम्यान हजारों की संख्या में महाआरती को देखने ग्रामवासी उपस्थित हुए। सभी प्रतिभागियो को सेवा सुगन्धम के द्वारा माता जी कि फोटो वाली मेडल और चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ विकास आडिल ने अपने उदबोधन में कहा कि इस महाआरती आरती में ग्राम की माताएं एवं बच्चों के द्वारा माता रानी के लिए सजा कर लाये हुए थाली देखकर मन गदगद हो गया निश्चित ही ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी सनातन धर्म के प्रति जागरूकता और देवी माँ का आशीर्वाद सबको प्राप्त हो और सभी स्वस्थ व् निरोगी रहे मै माता रानी से यही प्रार्थना करता हूँ । साथ ही इस महाआयोजन और सम्मान के लिए सेवा सुगन्धम के संस्थापक टिकेन्द्र उपाध्याय एवं उनकी टीम को साधुवाद दिया । कार्यक्रम टोपेश्वर साहू ,अभिषेक सोनी , सत्यप्रकाश ,छबि राम,त्रिवेणी साहू ,द्रोपती देवांगन मुख्यरूप से उपस्थित थे ।

Leave a Reply