दहेज के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए विवश करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

  • भाटापारा। पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला द्वारा जिले में महिला एवं बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों में, तत्परता पूर्वक आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीतांबर पटेल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भाटापारा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रोशन राजपूत थाना भाटापारा ग्रामीण द्वारा त्वरित कार्यवाही करते मृतिका श्रीमती कामिनी बंजारे के पति खुलेश बंजारे, ससुर परसराम बंजारे,जेठ प्रीतम बंजारे, जेठानी श्रीमती हीराबाई को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.07.2021 के रात्रि में श्रीमती कामिनी बंजारे पति खुलेश बंजारे उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम हसदा द्वारा अज्ञात जहर सेवन करने से परिजनों द्वारा शासकीय अस्पताल भाटापारा उपचार हेतु लाए थे जिसकी दिनांक 20.07.2021 के 04.30 बजे मृत्यु हो गई अस्पताल से मृतिका की मृत्यु के संबंध में मेमो प्राप्त होने पर मर्ग क्रमांक 81/2021 धारा 174 दंड प्रक्रिया संहिता कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गयाl, संपूर्ण मर्ग जांच मैं पाया गया कि मृतिका श्रीमती कामिनी बंजारे को दहेज में सस्ती व घटिया सामान लाए हो मोटरसाइकिल नहीं दिए हो कह कर शादी के बाद से मानसिक एवं शारीरिक रूप से ससुराल पक्ष के पति खुलेश बंजारे , ससुर परसराम बंजारे ,जेठ प्रीतम बंजारे, जेठानी हीराबाई बंजारे , शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे जिससे व्यथित होकर मृतिका अज्ञात जाहर सेवन कर आत्महत्या कर लिया अभियुक्त गण के विरुद्ध अपराध क्र. 484/ 2021 धारा 304 बी, 34 भादवि पंजीबद्ध कर, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर, अभियुक्त गण को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 07.10.2021 को माननीय न्यायालय पेश किया गयाl

Leave a Reply