कुर्मीगुंडरा में कबड्डी प्रतियोगिता के साथ स्कूल परिसर में डिजिटल क्लास का शुभारंभ, मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ने कहा- खेल हमारे व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को बनाये रखने में मदद करता है

पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुर्मीगुंडरा में भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही एच.डी.एफ. बैंक के सहयोग से प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूल परिसर में लाइब्रेरी, डिजिटल क्लास, वाटर कूलर, का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आशीष वर्मा ओएसडी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन तथा अध्यक्षता जवाहर लाल वर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक दुर्ग ने की। विशेष अतिथि के रूप में अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम जिला पंचायत सभापति दुर्ग, राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जनपद सभापति रमन टिकरिहा, कांग्रेस नेता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के कोषाध्यक्ष एवं जिला पंचायत प्रतिनिधि सदस्य कमलेश नेताम , जनपद सदस्य वंदना वर्मा, रूपचन्द साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, कांग्रेस नेता भेष आठे सेक्टर प्रभारी, पार्वती आडिल सरपंच ग्राम पंचायत कुर्मीगुंडरा, के के साहू सेक्टर प्रभारी, हुलाराम वर्मा सेक्टर प्रभारी, व अन्य प्रमुख स्थानिय जन अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए।

इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ने कहा कि- खेल वो क्षेत्र है जो, हमें एक समान दिनचर्या से कुछ अलग परिवर्तन दे सकता है। सभी खेलो में, और विशेषकर कबड्डी जैसे क्रियाओं में सक्रिय रुप से भाग लेने वाले व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास मजबूत होता है। यह हमें जीवन में बहुत सारी आवश्यक चीजों को सीखने देता है। साथ ही हमारे व्यक्तित्व, आत्मविश्वास के स्तर में विकास और शारीरिक व मानसिक संतुलन बनाये रखने में मदद करता है।

श्री वर्मा ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को बचाने के लिये किये जा रहे प्रयास, पाटन विधानसभा के सभी ग्राम व छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास एवं तेजी से विकास पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी भाइयों के लिए, युवाओं के लिए, मजदूरों के लिए, किसानों के लिए, महिलाओं के लिए, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार कार्य कर रही है ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष जवाहर लाल वर्मा ने कहा कि- हमारे छोटे, भाइयो, युवाओं के माध्यम से ऐसा आयोजन निरन्तर होनी चाहिए। हमें जीवन के कठिन परिस्थितियों का सामना करने और शरीर और मस्तिष्क को तनाव रहित बनाने में मदद करती है। कबड्डी का यह खेल टीम सदस्यों के बीच में मित्रता की भावना को विकसित करने, एकसाथ काम करने की आदत को बढ़ावा देती हैं। है ।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि- हम सभी के जीवन में खेल का एक महत्वपूर्ण स्थान है। खेलों से प्यार करने वाले व्यक्ति हमेशा उचित अनुशासन के साथ खेल का नियमित अभ्यास करते हैं। खेल हमारे जीवन में बहुत लाभकारी हो सकते हैं, क्योंकि ये हमारे कैरियर निर्माण के साथ ही हमारे स्वास्थ्य और फिटनेस सहित अन्य तरीकों से भी लाभ प्रदान करता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम को राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर, कांग्रेस नेता रमन टिकरिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन, कांग्रेस नेता कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कमलेश नेताम ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव कांग्रेस नेता युगल किशोर आडिल ने दिया एवं कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संतोष यादव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर एनएसयूआई सलाहकार बाबा चन्द्राकर, प्रेम प्रकाश पाण्डेय अध्यक्ष एनएसयूआई ब्लॉक जामगांव आर, दिनेश चन्द्राकर, डेविड चन्द्राकर युवा कांग्रेस नेता जामगांव आर, पोषण साहू, ऋषभ चन्द्राकर, निखिल साहू, युवराज साहू, मनीष चंद्राकर, रंजीत मार्कण्डेय, वीरेंद्र रात्रे, रोम लाल बंजारे, सच्ची बंजारे, विजय साहू, नेमचंद यादव, आकाश, ईशु, सोमू, सौरभ, गोलू, आदि, समिति के संरक्षक गण युगल किशोर आडिल, सन्तोष यादव, नीलेश्वर ठाकुर, छवि ठाकुर, परमानंद निषाद, अध्यक्ष त्रिभुवन वर्मा, उपाध्यक्ष भूषण साहू, सचिव खिलेश ठाकुर, सह सचिव योग्य पटेल, कोषाध्यक्ष विकास साहू, सदस्य गण संजय विश्वकर्मा, राज पटेल, शिव ठाकुर, गोविंद यादव, ललित यादव, जनमेजय यादव, रोहित सेन, जवाहर वर्मा, बीरेंद्र साहू, रमाकांत ठाकुर कमल सिंह, बलराम ठाकुर, जागेश्वर यादव, कुंदन ठाकुर, टिकेश्वर देवांगन, शेखर साहू, मन्नू ढीमर, शेखर ठाकुर, धनेश्वर साहू, चुनेश्वर वर्मा, राहुल पटेल, जग्गनाथ ठाकुर, ज्योतिष ठाकुर, संजू वर्मा, टोमन ठाकुर, रोहित सारथी, अनूप ठाकुर, चुमेश्वर ठाकुर, दीक्षांश ठाकुर, धनेश ठाकुर, दिलेश्वर साहू, तरुण साहू, अभिषेक वर्मा, अविनाश वर्मा, लोमेश साहू, दुर्गेश ठाकुर, सतीश ठाकुर, चिमन ठाकुर, भरत ठाकुर, स्थानीय ग्रामीण व कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply