रानीतराई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष प्रतिनिधि और कार्यकारिणी सदस्य धनेश सिन्हा ने जनपद सदस्य रवि सिन्हा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर की गई बयानबाजी को अनर्गल और मीडिया में बने रहने के लिए ओछी हरकत बताते हुए कहा है कि रवि सिन्हा क्षेत्र का विकास देखकर अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्हें लोगों का सामना करने में संकोच होने लगा है। हर जगह बस उन्हें यही डर सताता है कि कहीं कोई भूपेश बघेल की तारीफ़ सुनने को न मिल जाये। वे अपनी जवाबदारी जिम्मेदारी से विमुख हो चुकें हैं। प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करिश्माई नेतृत्व में अँचल, विधानसभा औऱ राज्य में चहुमुखी विकास किसान, युवा, महिला, मजदूर, छात्र-छात्रा, सभी को मद्देनजर ध्यान में रखते हुये हो रहा है। पाटन क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में निवासरत, आदिवासी भाई, महिला, बुजुर्ग, युवा, छत्तीसगढ़ की जनता के साथ सभी वर्ग खुशहाल है। रवि सिन्हा की मति कुंद हो चुकी है। वो बौद्धिक दिवालिया हो चुके हैं। उन्हें सिर्फ़ मीडिया में अपना नाम की इतनी चाह है कि अनर्गल रुदाल राग अलाप रहे हैं। उनकी निष्क्रियता, अकर्मण्यता के कारण ही क्षेत्र की जनता उन्हें भूला चुकी है, इसीलिए उन्हें ख़ुद को राजनीतिक रूप से सजीव साबित करने के लिये बीच बीच में दफड़ा बजा बजा कर लोगों को बताने की आवश्यकता पड़ रही है। लोगो को गुमराह करने की यह मिथ्या आरोप वाली साजिशें, नापाक मंसूबे कभी भी सफ़ल नहीं हो पायेंगे।
धनेश सिन्हा ने आगे कहा कि- रवि सिन्हा यह बताएं कि उन्होंने जनपद सदस्य बनने के बाद क्षेत्र के विकास में क्या भूमिका निभाया हैं। खुद को अतिथि बनवाने के लिए लालायित हैं, वह खुद ही क्षेत्र की जनता से दूर हो गए हैं।रवि सिन्हा पहले अपने खुद के गिरेबान में झांके कि एक जनप्रतिनिधि की भूमिका जनता व समाज हित के कार्यों के लिए क्या होती है। अपनी निष्क्रियता को छुपाने के लिए उनको अपने खुद को अतिथि बनवाने के लिए अनाप सनाप बयान का सहारा लेना पड़ रहा है, जो कि खुद की अस्तित्व को बचाने असफल प्रयास है। इससे यही साबित होता हैं कि जनता की बीच मे रवि सिन्हा निष्क्रय हैं। क्षेत्र के किसी भी जनता के सुख दुःख में न ही सम्मिलित होते है, और न ही कोई सम्पर्क हैं, जिसके कारण क्षेत्र के ग्रामीणजन उन्हें बुलाना नहीं चाहते। वे जनता के जनमत का अपमान कर रहे हैं। जिस क्षेत्र की जनता ने रवि सिन्हा को चुना हैं उनके लिए रवि सिन्हा के पास समय नहीं है। ऐसे जनपद सदस्य को धिक्कार है, जो अनर्गल विधवा विलाप कर क्षेत्र की जनता का अपमान कर रहे हैं। जिस जनता ने उन्हें वोट दिया है, वे उन्हीं का अपमान कर रहे हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि को पद में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसी सोच और मानसिकता रखने वाले जनपद सदस्य को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए |
