संकुल केंद्र बिजराडीह में कक्षा 6वी,7वी,8वी के छात्रों को निःशुल्क शाला गणवेश का वितरण किया गया

भाटापारा। बुधवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिजराडीह संकुल केंद्र बिजराडीह में कक्षा 6वी,7वी,8वी के छात्रों को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ध्रुव, एवं उपाध्यक्ष परस यदु के उपस्थिति में निःशुल्क शाला गणवेश 1 सेट का वितरण किया गया।इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक महेश शर्मा , राजेश कुमार साहू शिक्षक, रामदास डहरियाशिक्षक,एवं मोहित दास मानिक पुरी शिक्षक उपस्थित थे। राजेश शर्मा संकुल शैक्षणिक समन्वयक , संकुल प्रभारी धीरेंद्र सिंह सिसोदिया संकुल केंद्र बिजराडीह ने सभी बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी बच्चों एवं शिक्षक स्टॉफ को बधाई एवं शुभ कामना दी । कृष्ण कुमार ध्रुव अध्यक्ष शाला प्रबंध समिति परस राम यदु उपाध्यक्षशाला प्रबंधन समिति ने सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ने एवं जीवन मे आगे बढ़ने की बात कहते हुए रोज स्कूल आने की बात कहते हुए बधाई दी ।

Leave a Reply