भाटापारा के ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि के समय लूटपाट करने वालों के खिलाफ कार्यवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

भाटापारा/ भाटापारा ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि समय में आने जाने वालों लोगो को रुकवाकर लूटपाट करने वालो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पितांबर सिंह पटेल को पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाटापारा के शहर सचिव किशन निर्मलकर के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे भाटापारा ब्लॉक के चारो ओर भाटापारा से लिमतरा, सुरखी रोड, बलौदाबाज़ार रोड, सुहेला रोड में अलग अलग जगह बदल कर इस तरह की घटना हो रही है। जिसके चलते शहर में काम करने व आने जाने वाले लोगो में डर का माहौल बढ़ता जा रहा है। जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं होने पर बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। अज्ञात लोगों के ऊपर जल्द से जल्द कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पितांबर सिंह पटेल के द्वारा थाना प्रभारी को आदेश किया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम धुर्राबांधा के सरपंच प्रतिनिधि नंद किशोर वर्मा, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष भाटापारा नरेंद्र ब्रह्मणकर, सोना पटेल, छोटू पटेल, दुर्गा यादव, जावेद बेग, विनोद पटेल, खुबीराम साहू, उमाशंकर ध्रुव, मुक्तेश योगी, सुरेंद्र वर्मा एवम कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए l

Leave a Reply