भाटापारा। शहर में लगातार नगर पालिका द्वारा की जा रही अनियमितता के चलते जगह जगह परेशानियों का माहौल बना हुआ है.कांग्रेस शासित प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पालिका भाटापारा में शहर के आम नागरिकों को मूल भुत सविधा उपलब्ध नही करा पा रहा है,,आम लोगो को भटकना पड़ रहा है नगर पालिका में कोई जवाबदार व्यक्ति नही है सफाई पूरी तरह चौपट है,,सफ़ाई कर्मचारियों को लगभग 03 माह होने को है वेतन नही दिया गया है जिससे वे सभी पिछले कुछ दिनों से काम बंद कर धरने पर है,,,पूरे शहर में गंदगी फैली है शहर की नालिया बजबजा रही है,,चौक चौराहो में गंदगी पसरी पड़ी है,,शहर की स्ट्रीट लाइट बन्द पड़ी है,,,
भाजपा के शासन काल मे श्रधांजलि योजना अंतर्गत मृतक के परिवार को तत्काल 2000 की राशि तुरंत उपलब्ध कराया जाता था,,आज 03 माह से राशि के लिए परिजन भटक रहे है इन सभी समस्याओं को लेकर कुम्भकर्णी नींद में सोई ही कांग्रेस शासित नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों को जगाने पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो अश्वनी शर्मा,जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुनील यदु के नेतृत्व में भाजपा पार्षद दल और भाजमुयो भाटापारा द्वारा नगर पालिका का घेराव किया गया।
जनता त्रस्त,अधिकारी एवं कांग्रेस जनप्रतिनिधि मस्त
भाजपा का कहना है कि लगातार भाटापारा नगर पालिका के पास शिकायत की है. बावजूद इसके किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हो रही. शहर की जनता पूरी तरह नगर पालिका प्रशासन के रवैया से त्रस्त हो चुका है, वहीं भ्रष्टाचार के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं. लेकिन किसी तरह की कार्रवाई ना होने से जनता हताश है.
उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मंनिदर सिंह गुम्बर,महामंत्री योगेश अंनत, गोपाल देवांगन, नेता प्रतिपक्ष व्यास यदु,पार्षद पुरुषोत्तम यदु,वि. प्रतिनिधि आशिष जायसवाल,महाबल बघेल,सुरेश मिश्रा,आशिष पुरोहित,दिलीप यादव,मुकेश सोनी, अनिल चेलक,खगेंद्र यादव,गोवर्धन डहरिया,राजेश छाबड़िया, देवेन्द्र साहू, लुकु साव,लखन साहू,नंद किशोर अग्रवाल,सुखदेव यदु, सलीम खान,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आशिष टोडर,नंद किशोर वैष्णव, अजित निषाद,सतीस सोनी,पवन वर्मा, अविनाश शर्मा,नीरा साहू, गीता साहू,आयशा खाना, सुरेन्द डागोर,पीयूष साहू, सागर, सूरज शर्मा, शिव साहू, राकेश मंधान, प्रकास दुलानी,उमा मंधान, उमाशंकर वर्मा, विजय यादव, अशोक साहू,चंद्रकला साय, राजा कामनानी, रवि पांडेय, बंशी यादव, बंटी टंडन, बृज जांगडे,श्याम लाल ध्रुव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाजयुमो कार्यकर्ता सहित नगर के अलग अलग वार्डो से लोग शामिल हुुुए।
विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा पार्षद दल और भाजयुमो ने किया नगर पालिका का घेराव
