भाटापारा नगर पालिका के सफाई कर्मी 2 दिनों से हड़ताल पर, सफाई व्यवस्था प्रभावित

भाटापारा। भाटापारा नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मी पिछले 2 दिनों से हड़ताल पर हैं जिससे शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होना शुरू हो गई है सफाई कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें पिछले 2 माह से वेतन नहीं मिल पाया है जिसकी वजह से वे लोग हड़ताल पर चले गए हैं उनका कहना है कि वेतन मिलने के बाद ही वे लोग वापस काम पर लौटेंगे दो-दो माह का वेतन रुकने से परिवार चलाना मुश्किल होता है इस मामले में प्रभारी के रूप में कार्यरत मुख्य नगरपालिका अधिकारी जेपी पांडेय ने कहा की सफाई कर्मियों को वेतन का भुगतान नहीं हुआ है जिसकी वजह से वे लोग हड़ताल पर चले गए मैंने मंगलवार को सफाई कर्मियों को बुलाकर बातचीत की और समझाने की कोशिश की कि वे लोग काम पर वापस लौट जाएं ।जल्द ही सरकार से पैसा आते ही उन्हें वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा परंतु वे लोग बात नहीं माने और अपनी बात पर अड़े रहे की वेतन मिलने के बाद ही काम पर लौटेंगे ।मुख्य नगरपालिका अधिकारी पांडे ने बताया कि लगभग 85 लाख रुपए की मांग उन्होंने सरकार से की है ताकि सफाई कर्मियों का भुगतान किया जा सके जैसे ही राशि मिलती है वैसे ही तुरंत सफाई कर्मियों को वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा दूसरी तरफ नगर पालिका की टैक्स की वसूली का काम भी तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है टैक्स की राशि आते ही उसमें से भी सफाई कर्मियों को वेतन का भुगतान कर देंगे परंतु वर्तमान में पिछले 2 दिनों से सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद अब धीरे-धीरे नगर में गंदगी का आलम बढ़ने लगा है इस मामले का निराकरण जल्द ही किया जाना चाहिए अन्यथा पानी के इस मौसम में गंदगी फैलाने से बीमारियां फैलने का अंदेशा है।

Leave a Reply