रायपुर/छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा-2019 के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए। इसमें रायपुर के नीरनिधि नन्देहा प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, रायपुर जिले के भेरवा की रहनी वाली हर्षलता वर्मा ने 7वें स्थान पर अपना स्थान बनाया है। मेंस में सफल 732 अभ्यर्थियों को 2 सितंबर से इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। उल्लेखनीय है कि 18 सेवाओं के लिए 242 पदों पर भर्ती होना है। इसकी प्रारंभिक परीक्षा में 3 हजार 804 लोग पास हुए।
कड़ी मेहनत से मिली सफलता: हर्षलता
रायपुर जिले के ग्राम भेरवा की रहने वाली हर्षलता वर्मा ने दूसरे प्रयास में ही सीजीपीएससी में 7वां स्थान हासिल कर कामयाबी की बुलंदियां छू ली हैं। वे रायपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद सीजीपीसीएस की तैयारी में जुट गई और कड़ी मेहनत के बाद 7वां स्थान हासिल कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। सुश्री हर्षलता वर्मा के पिता अंगद वर्मा पेशे से शिक्षक हैं। वहीं, उनकी मां यूगेश्वरी वर्मा गृहिणी हंै।
हर्षलता ने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ पीएससी में सफलता की पूरी उम्मीद थी, लेकिन टॉप टेन में आने के बारे में कोई कुछ सोचा नहीं था। दूसरी बार में ही सफलता मिलने पर उन्होंने इसका श्रेय अपने मम्मी-पापा, परिवार और स्कूल और कालेज के शिक्षकों से मिली कड़ी मेहनत की सीख को दिया है।
टॉपर लिस्ट
1 नीरनिधि नन्देहा, 2 सृष्टि चन्द्राकर, 3 सोनाल डेविड, 4 गगन शर्मा, 5 रुचि शार्दूल, 6 वर्षा बंसल, 7 हर्षलता वर्मा, 8 अश्री मिश्रा, 9 आकाश कुमार शुक्ला, 10 मधुलिका डिक्सेना।
सीजीपीएससी में रायपुर के नीर अव्वल, भेरवा की हर्षलता रहीं 7वें स्थान पर
