प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में धूमधाम से मनाया गया

भाटापारा। भाटापारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम के साथ सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। विधायक शिवरतन शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न आयोजन कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।
उपाध्यक्ष भाजपा, विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा ने कहा कि देश को एक ओजस्वी प्रधानमंत्री मिला है जो सबका साथ, सबका विकास मंत्र से देश का विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं। उनके नेतृत्व वाली सरकार में निर्णय निर्माण की असीम क्षमता है। चीन हो या पाकिस्तान हर मोर्चे पर नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार शानदार काम कर रही है।
शर्मा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी देश भर में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भाजपा द्वारा भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण मंडल के अंतर्गत ग्राम तरेंगा में जरूरत मंद आमजनो को कपड़े से बने थैलों में अनाज का वितरण किया गया। भाटापारा शहर मंडल द्वारा निशक्तजनों को ट्राइसिकल वितरण एवं भाजपा कार्यालय के बाहर वृक्षारोपण कर मनाया गया।
इस मौके पर विशेष रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील यदु (गोलू),जिला मंत्री महाबल बघेल, पूर्व न.पा. अध्यक्ष मोहन बांधे, उपसरपंच तरेंगा दसरथ आडिल,विधायक प्रतिनिधि आशिष जायसवाल, सतीश सोनी,सलीम खान,पवन वर्मा,रोशन साहू,योगेश अंनत, गोपाल देवांगन,परस देवांगन,गोवर्धन डहरिया, आशिष पुरोहित, व्यास यदु, कुंजराम कोशले, राजा कामनानी, नंदकिशोर अग्रवाल,दिलीप यादव, मुकेश साहू, सतीस साहू,अजीत निषाद,टिक्की वर्मा,अविनाश शर्मा,रवि वर्मा,रवि आडिल,प्रमोद निषाद, सुखदेव यदु, आयशा खान, चंद्रकला साय, प्यारे रजक, सूरज शर्मा, चंद्रप्रकाश साहू, मनीष मिश्रा, पिताम्बर साहू, मलय धुरंधर, गोविंद सोनी,मनहरण यादव, दिलीप चक्रधारी, संतोष चक्रधारी,गोविंदा वर्मा,जीवन वर्मा, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply