भाटापारा। पिछले चार-पांच दिनों से रोजाना रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश के बाद से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है वही मंगलवार की रात से सिमरिया घाट का पुल डूब चुका है जिससे बिलासपुर मार्ग बंद हो चुका है। इस साल यह पहला अवसर है जब सिमरिया घाट का पुल डूबा है लगातार हो रही बारिश को देखते हुए एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने सभी विभागों को सतर्क रहने के लिए कहा है अभी तक कहीं से किसी प्रकार के खतरे जैसे बात की कोई खबर नहीं है अनुभाग अधिकारी कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कार्यालय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है जिसका मोबाइल नंबर 70494 10 050 इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति पार से संबंधित जानकारी दे सकता है और यदि कहीं किसी को कोई दिक्कत है तो अपनी सूचना देकर सहायता ले सकता है वैसे बारिश से छोटे-छोटे नदी नाले भी उफान पर है और अन्य किसी जगह से भी कोई ऐसे रास्ते बंद होने की खबर सामने नहीं आई है। ऐतिहात के तौर पर सोमवार शाम से ही ग्रामीण थाने की पुलिस ने सिमरिया घाट पुल पर बल की तैनाती कर दी थी अभी संभरिया घाट पुल से आवागमन पूरी तरह से बंद है खबर के अनुसार बताया गया है कि सिमरिया घाट पुल से अभी भी 3 फीट के लगभग ऊपर पानी बह रहा है। एसडीएम लवीना पांडे एवं एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल तथा ग्रामीण थाने के निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत ने सिमरिया घाट क्षेत्र का जाकर निरीक्षण किया है और लोगों से अपील की है कि लगातार वर्षा को देखते हुए लोग सावधानी बरतें पूल पर से आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। मंगलवार को भाटापारा क्षेत्र में जमकर वर्षा हुई है। बुधवार को भी सुबह हल्की बारिश हुई और दिन भर मौसम खुश्क रहा तथा आसमान में बादल छाए रहे बदली छाई रही।
प्रशासन सतर्क
लगातार वर्षा को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम अलग से बनाया गया है जिसका नंबर जारी कर दिया गया है कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रूम में सूचना देकर सहायता प्राप्त कर सकता है।
लवीना पांडे, एसडीएम भाटापारा
सिमरिया घाट में बाढ़ की स्थिति नहीं
सिमरिया घाट को छोड़कर कहीं भी बाढ़ की स्थिति नहीं है पुलिस प्रशासन सिमरिया घाट क्षेत्र में अपना बल लगाया हुआ है और आम जनता से अपील की गई है कि किसी को भी किसी प्रकार की सहायता की जरूरत पड़ती है तो वह पुलिस प्रशासन को सीधा सूचना दे सकता है।
सिद्धार्थ बघेल, एसडीओपी भाटापारा
