छत्तीसगढ़ में भारी बारिशः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- बारिश को रोक नहीं सकते, इसलिए लोग अभी यात्रा न करें, जहां हैं वहीं रहें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कहां है कि प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से किसानों को राहत मिली है. हालांकि कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति निर्मित होने की सूचना मिली है। प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने रायपुर में जलभराव की स्थिति पर कहा कि जहां तेज बारिश होगी, उसे रोका नहीं जा सकता है. इसके लिए सिस्टम काम नहीं करता है. इसलिए लोग अभी यात्रा न करें. जहां है वहां ही रहें. क्योंकि अभी ज्यादा बारिश हो रही है. जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि है, वो जलभराव की स्थिति को देख रहे हैं.

दरअसल प्रदेश में पिछले कई दिनों से तेज बारिश हो रही है. जिलों में भारी बारिश की वजह से शहरें जलमग्न हो गई हैं. चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. गरियाबंद जिले के छोटे नदी नालों से लेकर पैरी और सोंढूर जैसी बड़ी नदियां उफान पर हैं. सिकासार बांध पूरी तरह लबालब हो गया है. मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी कर रखा है.

राजधानी रायपुर में पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई. महामाया मंदिर प्रांगण के समलेश्वरी देवी के मंदिर में भी पानी भर गया है. ये पहली बार है, जब ऐसा नजारा मंदिर प्रांगण में देखने को मिला है. इसके अलावा कई इलाके जलमग्न हो गए हैं.

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश के बिलासपुर संभाग और उससे लगे सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

15 सितंबर को छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश के बिलासपुर संभाग के पूर्वी मध्यप्रदेश से लगे जिलों में और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

Leave a Reply