रायपुर। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले चौबीस घंटों के दौरान बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है।
रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। वहीं, ऊपरी हवा में चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर-पूर्व अरब सागर से पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पूर्वी राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा होते हुए डेढ़ किलोमीटर से करीब पौने छह किलोमीटर की ऊंचाई तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके असर से राज्य में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले चौबीस घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी
