राज्य स्तरीय शालेय खेल नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन


भाटापारा। वर्ष 2021-22 हेतु 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता दिनांक 13/09/2021 से 16/09/2021 तक धमतरी में आयोजित है जिसमें क्षेत्र के खिलाड़ियों का विभिन्न आयु वर्ग में चयन हुआ l नेटबॉल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक शरद पंसारी एवं प्रशिक्षक निर्मल ने बताया कि विगत दिनों शा उ मा विद्यालय तरेंगा में क्षेत्रीय शालेय क्रीड़ा चयन ट्रायल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन के आधार पर चयन हुआ है । सभी चयनित खिलाड़ी उक्त प्रतियोगिता में रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे । 14 वर्ष बालक में निखिल साहू, भीषम ध्रुव, मोहन साहू, राहुल ध्रुव सभी शा उ मा शाला तरेंगा, आदित्य वर्मा मॉडर्न स्कूल भाटापारा, मेराज खान, आयुष सिंह गुरुकुल स्कूल भाटापारा, 14 वर्ष बालिका में सिद्धि साहू, भूमिका देवांगन, कीर्ति साहू, अफ्सा बेगम, डिम्पल देवांगन सभी मॉडर्न स्कूल भाटापारा, अनामिका पटेल स्वामी आत्मा नन्द अंग्रजी माध्यम भाटापारा, योगिता साहू शा उ मा विद्यालय तरेंगा । 17 वर्ष बालक में दिनेश यादव, शैलेंद्र साहू, उमेश साहू, कारण साहू, पोषण देवांगन सभी शा उ मा विद्यालय तरेंगा, देवेंद्र कुमार बंजारे सेंट मेरी स्कूल भाटापारा, 17 वर्ष बालिका में निधि साहू, मॉडर्न स्कूल भाटापारा, छाया देवांगन, एमन साहू, नोमिस साहू, राजकुमारी भारती, हेमकुमारी ध्रुव, सभी शा उ मा विद्यालय तरेंगा, 19 वर्ष बालक में आर्यमन पंसारी श्री शंकराचार्य विद्या पीठ टिकुलिया,कारण भारती, बीरेंद्र साहू, प्रवीण गोस्वामी, हेमन यादव, जयसूर्या यदु, सभी शा उ मा विद्यालय तरेंगा, लोकेश टंडन जेसीस कान्वेंट भाटापारा का चयन हुआ है । चयनित खिलाड़ियों को संस्था के प्राचार्य एवं सभी स्टाफ ने बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दी ।

Leave a Reply