एक्सीडेंट स्पाट टाटीबंध ने ली फिर दो जान

रायपुर। शुक्रवार की दोपहर में हुए सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई दोनारें ही मृतक भिलाई निवासी थे जो रायपुर स्थित निजी संयत्र में काम करते थे। बताया जाता है कि टाटीबंध चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक टैंकर ने बाइक सवारों को अपनी चपेट ले लिया है।  इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है. घटना के बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया है।  दुर्घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक भिलाई के कैलाश नगर निवासी हैं। 51 वर्षीय रामजनम राय अपने साथी साहबजादे यादव के साथ बाइक में सवार होकर भिलाई रायपुर  सोनडोंगरी फैक्ट्री के काम करने जा रहे थे।  इसी दौरान रिंग रोड नंबर-2 के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाईक को पीछे से ठोकर मार दी।  इस दुर्घटना में रामजनम राय ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल साहबजादे राय ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक तेज गति से वाहन चलाते हुए फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर शव का पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज इसकी सूचना भिलाई में मृतक के परिजनों को दी।

Leave a Reply