दो लोगों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के खम्हरिया में तड़के सुबह हुए दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में ही गिरफ्तार करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया है. पुरानी रंजिश की वजह से आरोपी नेम सिंह निषाद ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस के मुताबिक 8-10 दिन पहले 39 वर्षीय आरोपी नेम सिंह निषाद की परमानंद निषाद से पुरानी दुश्मनी को लेकर गालीगलौच हुई थी. इसी का बदला लेने के लिए सुबह 9 बजे जब परमानंद तालाब से नहाकर वापस घर आ रहा था, तभी उसके सर पर रॉड से वारकर मौत के घाट उतार दिया. इसके अवाला दूसरे मृतक उल्लास वर्मा को भी पान ठेला नहीं खोलने के विवाद पर रॉड से हमला कर मौत की नींद सुला दिया.

Leave a Reply