भाटापारा :- रेसुब पोस्ट भाटापारा द्वारा रेलवे समपार फाटको एवं सेक्शन में होने वाली CRO (कैटल रन ओवर / MRO(मेन रन अवर) के सम्बंध घटित घटनाओं की रोकथाम हेतु सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया गया,जिसमे बंद रेलवे फाटक को पार् न करने की समझाइस दी गई,वही रेल अधिनियम का उल्लंघन करते मिले 4 लोगो को पकड़ा गया,जिन्हें न्यायालय पेश किया जायेगा।
रेल्वे सुरक्षा बल आर पी एफ पोस्ट भाटापारा प्रभारी कर्मपाल सिंह गुर्जर ने बताया की सोमवार 30 अगस्त को अपने अधिनस्त उप निरी बी एल बरेठा, सउनि एल एन सिंह ,टी राय, श्रीराम एवं अन्य बल सदस्यों के साथ भाटापारा सेक्शन के मध्य स्थित समपार फाटको जिसमे निपनिया से भाटापारा के मध्य इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ समन्वय कर समपार फाटक से आने -जाने वाले व्यक्तियों को बंद गेट फाटक के नीचे से पार न करने एवं गेट खुले तो सावधानीपूर्वक ही फाटक को पार करने हेतु समझाइश देकर जागरूकता अभियान चलाया गया ।
साथ ही उक्त क्षेत्राधिकार में होने वाली CRO (कैटल रन ओवर ) एवं MRO(मेन रन ओवर)की घटनाओं को रोकने के लिए आमजन को समझाइश दिया गया! आमजन द्वारा आश्वस्त किया गया कि उनके द्वारा रेलवे सुरक्षा एवं संरक्षा नियमो का पालन किया जाएगा! इस दौरान नियमो की अनदेखी एवं ट्रेस पास करने वाले 04 व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत कार्यवाही की गई! उक्त चारों व्यक्तियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा
रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे फाटक में चलाया जागरूकता अभियान,नियम उल्लंघन करते 4 पकड़ाए
