भाटापारा। बड़े बड़े लोगो से पहचान होने का दावा कर नर्स की नोकरी लगाने के नाम पर 3 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिला कर आगे की विवेचना कर रही है।
उपरोक्त सम्बन्ध में ग्रामीण थाना प्रभारी रोशन सिंह राजपूत ने बताया की पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला द्वारा समीक्षा बैठके में धोखाधड़ी एवं ठगी करने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए है जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीतांबर पटेल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भाटापारा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रोशन राजपूत ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बड़े-बड़े लोगों से उसी पहचान रखने पहुंच एवं झांसा देकर नौकरी लगाने के नाम से 03 लाख रुपया का ठगी करने वाले आरोपी को लगातार पता तलाश कर गिरफ्तार किया है।
थाना ग्रामीण प्रभारी राजपूत ने बताया की प्रार्थीया श्रीमती अंजना टंडन पति राजेंद्र टंडन उम्र 30 वर्ष निवासी संतोषी नगर रायपुर ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अनिल चेलकर पिता भगवती चलकर ग्राम खेकसही थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर नेंबड़े-बड़े लोगों से जान पहचान होने के और नर्स पद मैं नौकरी लगाने की झांसा देकर ₹300000 लेकर धोखाधड़ी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 420,294,506 भा द वि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की आरोपी का लगातार पतासाजी किया जा रहा था जो गिरफ्तारी के डर से लुक छुप रहा था लगातार लोकेशन बदल रहा था जिसे विशेष टीम गठित कर आज दिनांक 30.08.2021 को बिलासपुर से पकड़ा गया जिन्होंने जुर्म स्वीकार करते हुए बिलासपुर क्षेत्र में भी इसी प्रकार की ठगी करने के संबंध में बात सामने आई है। उक्त के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय पेश किया गया गया।
नौकरी लगाने का झांसा देकर 03 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
