भाटापारा। खमरिया ,भाटापारा स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में कॉमर्स व ह्यूमैनिटी विभाग के विद्यार्थियों द्वारा ‘इंडस्ट्रीया -2021’ का आयोजन बहुत ही उत्साह से किया गयाl इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की एक स्ट्रीम के रूप में कॉमर्स को व्यापार और व्यावसायिक गतिविधियों के अध्ययन अनुसंधान और साथ ही बाजार से संबंधित सभी नए ट्रेंड के विषय में समाज को जागरूक करना थाl कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शाला की प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु रजनीश तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला प्रबंधक श्री सुमन घोष थे lसाथ ही विद्यालय के वरिष्ठ समन्वयक पवन केशरवानी,एवं कनिष्ठ समन्वयक सिद्धार्थ अग्रवाल भी उपस्थित थेl कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति में पांच कंपनियों के विषय में जानकारी दी। जिसमें पहले क्रम पर भिलाई स्टील प्लांट दूसरा टाटा स्टील तीसरा अडानी ग्रुप चौथा टिस्को और पाँचवा अमूल कंपनी थीl विद्यार्थियों की प्रस्तुति के दौरान शंकाओं का समाधान भी देखने को मिला।इस कार्यक्रम का संचालन शाला के कॉमर्स व ह्यूमैनिटी विभाग के शिक्षक कामेश वर्मा जी द्वारा बहुत ही शानदार तरीके से किया गया lअंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई यह कार्यक्रम बहुत ही रोचक और ज्ञानवर्धक रहाl
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल भाटापारा,खमरिया में कॉमर्स व ह्यूमैनिटी विभाग के विद्यार्थियों ने पावर पॉइंट प्रस्तुति द्वारा इंडस्ट्रीया -2021 का किया आयोजन
