भाटापारा। श्री अखंड राम नाम सप्ताह समारोह के संयोजक अनिल चांडक ने बताया कि मंगलवार को भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का केवल रथ नगर भ्रमण के लिए निकलेगा, जिसमें सभी लोगों से यह अनुरोध किया गया है कि कोरोनावायरस की गाइड लाइन पालन करते हुए रथ यात्रा के कार्यक्रम को संपन्न कराएं। श्री राम नाम सप्ताह मंडल की ओर से किसी भी भजन मंडलियों को आमंत्रित नहीं किया गया है। अतः कोई भी भजन मंडली शोभायात्रा में शामिल होने के लिए भाटापारा ना आए और यदि कोई भी भजन मंडली भाटापारा पहुंचती है तो उसे शोभायात्रा में शामिल होने नहीं दिया जाएगा। कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। बिना मास्क लगाए लोग कृपया शोभायात्रा में शामिल ना हो। संयोजक अनिल चांडक ने कहा कि 7 दिन का कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइन के अनुसार काफी अच्छे से संपन्न हुआ है। उन्होंने समस्त भक्त जनों से विशेष अनुरोध व अपील की है कि सरकारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ही मंगलवार के कार्यक्रम को संपन्न करावे। प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट निर्देश है कि शोभायात्रा में भी 50 से अधिक लोग शामिल ना हो।
भाटापारा में श्री अखंड राम नाम सप्ताह: कल मंगलवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का केवल रथ नगर भ्रमण के लिए निकलेगा, भजन मंडलियों को अनुमति नहीं
