27 टन सरिया समेत ट्रेलर चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी हुआ माल, ट्रेलर सहित एक करोड़ की संपत्ति जप्त

दुर्ग । 27 टन कच्चा माल (सरिया छड) सहित खड़ी ट्रेलर चोरी करने वाले शातिर चोर, माल बेचने में सहयोगी सहित 02 आरोपियो को खुर्सीपार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खडी वाहनो को रेकी कर अपना शिकार बनाते थे। 27 टन छड़ सहित ट्रेलर, एक हाईड्रा व बुलेट मोटर सायकल जप्त किया गया। चोरी गए माल समेत करीब 1 करोड़ की सम्पत्ति पुलिस ने जप्त किया है । करीब 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरो को खंगालते हुए पुलिस आरोपियो तक पहुंची ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव आज पत्र वार्ता में बताया कि 27 अगस्त को रात्रि 9:00 बजे ट्रेलर कमांक CG 07 C4131 का ड्रायवर 27 टन कच्चा माल (सरिया) सहित डबरा पारा चौक ट्रांसपोर्ट नगर रोड मे बंगाल टायर के सामने रोड किनारे खडी कर अपने घर गया था। दूसरे दिन सुबह 08.30 बजे जब वापस आया तो देखा कि माल समेत ट्रेलर गायब था। ड्रायवर के द्वारा अपने मालिक अमीत सिंह को बताये जाने पर अमित सिंह के द्वारा बिना समय गवाएँ थाना खुर्सीपार आकर ट्रेलर चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी । तत्काल खुर्सीपार पुलिस एक्टिव हो गई। ल माल सहित ट्क के चोरी होने की सूचना पर मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं वैज्ञानकि उपकरणों का सहयोग लिया गया । सीसीटीवी फूटेज को देखने से जो हल्की झलक ट्रेलर की दिखाई दे रही थी,उसे ट्रैक करने पर ट्रेलर शहर से बाहर की ओर जाती दिखाई दे रही थी। 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरो को खंगालते हुए मिले फूटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी के चोरी के बाद भागने के रूट को ट्रैक किया।अज्ञात चोर माल समेत ट्रेलर को लेकर पुलगांव चौक होते हुए ग्राम निकुम थाना क्षेत्र अण्डा की ओर बढा है कि पुलिस टीम के द्वारा लगातार कैमरे को हैक करते हुए आगे निकुम में जब पुलिस टीम पहुंची तो देखी कि ट्रेलर कमांक CG 07 C 4131 जिसमें सरिया लोड है। रोड के किनारे दुर्घटना के बाद फंस गया है जिसे एक हाईड्रा से निकालने का प्रयास हो रहा है कि पुलिस टीम के द्वारा तत्काल घेराबंदी कर ट्रेलर के ड्रायवर विक्की वर्मा तथा उसके साथ खडे संदेही यश चौरे को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। ट्रेलर का ड्रायवर विक्की वर्मा ने बताया कि यह संगम चौक खुर्सीपार का रहने वाला है। पूर्व में भी चोरी लूट के कई मामलों में संलिप्त रहा है इसके व्दारा देलर एवं माल की रेकी दिनाक 27 अगस्त की शाम लगभग 05.30 बजे किया था और यह भी चेक किया था कि उक्त ट्रेलर बिना चावी के चालू हो जाती है। उसके उपरांत अपने कान्टेक्ट्स के जरिये इसने यश चौरे निवासी अमलीडीह रायपुर से सम्पर्क किया जिसने ग्राम निकुम में आरोपी विक्की वर्मा को माल समेत मिलने के लिए बोला था, कि आरोपी यष चौरे ने बताया कि उक्त माल का सौदा 42 हजार रूपये प्रति टन के हिसाब से सौदा किया गया था। 27 अगस्त के शाम से ही यश चौरे , विक्की वर्मा से सम्पर्क मे था। पुलिस के द्वारा मौके से हाईड्रा व यश चौरे की मोटर सायकल वुलेट को भी बरामद किया गया है। दोनो ही आरोपियो ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। दोनो आरोपियो को धारा 379, 120 (बी) भादवि के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के द्वारा चोरी गई सम्पत्ति के साथ करीब 01 करोड़ की मशरूका एवं हाईडा तथा बुलेट मोटर सायकल भी जप्त किया गया।

लगभग 10 घंटो में ही पुलिस की तत्परता से उक्त मामले का खुलासा किया गया । पुलिस की तत्परता से आरोपियों को पकड़ा गया एवं पूरे माल/वाहन को जप्त किया गया । इस विवेचना में थाना प्रभारी खुर्सीपार दुर्गेष शर्मा के नेतृत्व मे उप निरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंषी , उप निरीक्षक सतीष साहू, आरक्षक राकेश चौधरी, आरक्षक डी0 प्रकाश, आरक्षक सत्येन्द्र मढरिया, आरक्षक रिन्कू सोनी, आरक्षक अरविन्द मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उक्त प्रकरण के खुलासे मे रोड में लगे सीसीटीवी कैमरे मुखबीर तंत्र एवं अन्य वैज्ञानिक उपकमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दुर्ग पुलिस आम जनता से अपील करती है, कि अधिक से अधिक कैमरे घरों व दुकानो में लगवाये।

Leave a Reply