बारिश में भीगते मुख्यमंत्री बघेल और महिला सांसदों ने दिया मौन धरना, मंत्रिमंडल के सदस्य और कांग्रेस नेता भी हुए शामिल

रायपुर।  राज्यसभा में दुर्व्यवहार के मामले में कांग्रेस महिला सांसदों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रिमंडल के सहयोगी और कांग्रेस नेता गांधी मैदान में बारिश में भीगते हुए मौन धरना दिया। बता दें कि संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में विवाद की स्थिति बनी थी। कांग्रेस की महिला सांसद फूलो देवी नेताम और छाया वर्मा ने मार्शल पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था।इस पर रायपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में अपनी व्यथा बताते हुए फूलो देवी नेताम फफक पड़ीं थी।  उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि सदन में उस दिन की घटना बहुत पीड़ादायक थी। पुरुष मार्शलों के द्वारा महिला सांसदों को धक्का दिया गया। भाजपा इस घटना को लेकर झूठ बोल रही है। सच क्या सब जानते हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा था कि इससे देश की आधी आबादी का अपमान हुआ।

Leave a Reply