रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 20 अगस्त 2021 को नगर पालिक निगम रायपुर, रायपुर जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दोपहर 1 बजे शहीद भगत सिंह चौक शंकर नगर, दोपहर 1ः10 बजे मल्टी लेवल पार्किंग कलेक्टोरेट परिसर के समीप, दोपहर 1ः30 बजे शहीद स्मारक अंग्रेजी माध्यम स्कूल फाफाडीह चौक एवं दोपहर 2 बजे श्री बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दूधाधारी मठ अंतरराज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव एवं 6 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट रायपुर की नागरिकों को शानदार सौगातें देंगे. लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया करेंगे. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि, पशुपालन, जल संसाधन एवं प्रभारी मंत्री जिला रायपुर रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा , आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास एवं सहकारिता मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम, आवास एवं पर्यावरण, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, छ.ग. गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं श्री बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दूधाधारी मठ के ट्रस्टी रामसुन्दर दास, महापौर एजाज ढेबर, संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय, रायपुर उत्तर विधायक एवं छ.ग. गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा, रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, नगर निगम रायपुर के लोककर्म विभाग अध्यक्ष एवं छ.ग. योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 20 अगस्त को नागरिकों को देंगे अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, मल्टीलेवल पार्किंग, शहीद स्मारक अंग्रेजी माध्यम स्कूल सहित अनेक सौगातें
